Banke Bihari Mandir : बांके बिहारी मंदिर में Vlogging और Reel पर पाबंदी, नियमों को तोड़ा तो होगी कड़ी कार्रवाई
punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2026 - 12:02 PM (IST)
Banke Bihari Mandir : वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। मंदिर प्रबंधन और जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यूट्यूबर्स और रील बनाने वालों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। केवल वही मीडिया संस्थान और पत्रकार मंदिर परिसर में कवरेज कर सकेंगे जिनके पास सरकार द्वारा जारी मान्यता या मंदिर प्रशासन का विशेष अनुमति पत्र होगा। आधिकारिक और रजिस्टर्ड न्यूज़ चैनलों को ही मंदिर के भीतर कैमरे ले जाने की इजाजत होगी।
क्यों बने इतने सख्त नियम ?
भीड़ प्रबंधन (Crowd Management): रील बनाने और व्लॉगिंग के चक्कर में यूट्यूबर्स अक्सर एक ही जगह खड़े रहते हैं, जिससे श्रद्धालुओं का प्रवाह रुक जाता है और भगदड़ जैसी स्थिति बनने का खतरा रहता है।
भ्रामक जानकारी पर रोक: कई अनधिकृत यूट्यूबर्स मंदिर की परंपराओं और व्यवस्थाओं को लेकर गलत जानकारी फैलाते हैं, जिससे भक्तों में भ्रम पैदा होता है।
मर्यादा और सुरक्षा: मंदिर की शुचिता बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए यह कदम उठाया गया है।
श्रद्धालुओं के लिए संदेश
मंदिर कमेटी ने स्पष्ट किया है कि आम भक्तों को दर्शन में कोई असुविधा नहीं होगी, लेकिन यदि कोई मोबाइल से रील बनाता या मंदिर की मर्यादा के खिलाफ वीडियो शूट करता पाया गया, तो उस पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
