Badrinath Dham news : बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले, करीब 15000 श्रद्धालु ने किए दर्शन

punjabkesari.in Friday, Apr 24, 2026 - 09:03 AM (IST)

देहरादून (प.स.): उत्तराखंड के उच्च गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र में स्थित विश्वप्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम के कपाट 6 माह बंद रहने के बाद वीरवार को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए और पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से सम्पन्न हुई। 

पूर्व निर्धारित मुहूर्त के अनुसार सुबह सवा छह बजे चमोली जिले में स्थित इस मंदिर के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ खोले गए और इस दौरान देश-विदेश से आए करीब 15000 श्रद्धालु मंदिर परिसर में मौजूद रहे। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News