3rd Bada Mangal: आर्द्रा नक्षत्र के अद्भुत संयोग में हनुमान जी काटेंगे हर संकट, जानें आर्थिक-मानसिक परेशानी दूर करने के अचूक टोटके
punjabkesari.in Tuesday, May 19, 2026 - 08:31 AM (IST)
3rd Bada Mangal Remedies: ज्येष्ठ मास का पावन महीना चल रहा है और इस बार 19 मई को तीसरा 'बड़ा मंगल' जिसे 'बुढ़वा मंगल' भी कहा जाता है, बेहद खास होने जा रहा है। इस दिन न केवल बजरंगबली की विशेष कृपा बरसेगी, बल्कि 'आर्द्रा नक्षत्र' का महासंयोग इसे और भी फलदायी बना रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आर्द्रा नक्षत्र के स्वामी स्वयं भगवान शिव हैं, जिससे यह दिन महादेव और उनके अंशावतार हनुमान जी की संयुक्त आराधना के लिए सर्वश्रेष्ठ बन गया है। अगर आपके जीवन में परेशानियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं, तो इस शुभ घड़ी में किए गए कुछ विशेष उपाय आपके भाग्य के द्वार खोल सकते हैं। ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगल और आर्द्रा नक्षत्र के दुर्लभ संयोग में करें ये ज्योतिषीय उपाय, आर्थिक-मानसिक संकट होंगे दूर-

किसी भी तरह की कोई परेशानी होने पर एक तांबे के पात्र में जल भर कर उसमें थोड़ा सा लाल चंदन मिला दें। उस पात्र को सिरहाने रख कर मंगलवार रात को सो जाएं। प्रात: उस जल को तुलसी के पौधे पर चढ़ा दें। धीरे-धीरे परेशानी दूर होगी।
शारीरिक कष्ट से मुक्ति हेतु साबुत लाल मिर्च सिर से वारकर हनुमान जी पर अर्पित कर दें।
दांपत्य अशांति से मुक्ति के लिए 2 नींबू पर लौंग लगाकर हनुमान मंदिर में चढ़ाएं।
सड़क दुर्घटनाओं से बचाव हेतु लाल कपड़े में बंधे उड़द हनुमान मंदिर में शाम को 5 बजे रख दें। ध्यान रखें, जब ये उपाय करें तो मंदिर से लौटते समय मुड़ कर न देखें।

Special Worship Ritual for the Third 'Bada Mangal' तीसरे बड़े मंगल की विशेष पूजा विधि: संध्या काल में लाल वस्त्र बिछाकर विचित्र वीर हनुमान का उत्तरमुखी होकर विधिवत पूजन करें, तिल के तेल का दीप करें, लोहबान से धूप करें, पीपल के पत्ते चढ़ाएं, काजल चढ़ाएं, उड़द से बने मिष्ठन का भोग लगाएं तथा रुद्राक्ष माला से इस विशिष्ट मंत्र का 108 बार जाप करें। इसके बाद भोग काली गाय को खिला दें।
पूजा मंत्र: ॐ नमो भगवते विचित्र-वीर-हनुमते हुं फट् स्वाहा॥
