Bada Mangal 2026: इस बार ज्येष्ठ माह में बरसेगी बजरंगबली की असीम कृपा, दशकों बाद बन रहा '8 बड़ा मंगल' का अद्भुत संयोग, नोट कर लें सही डेट और पूजा विधि
punjabkesari.in Monday, May 04, 2026 - 03:29 PM (IST)
Budhwa Mangal 2026: वर्ष 2026 में ज्येष्ठ का महीना हनुमान जी के भक्तों के लिए बेहद खास होने वाला है। हिंदू पंचांग के अनुसार, वर्ष 2026 में एक ऐसा दुर्लभ संयोग बन रहा है, जो बहुत साल पहले देखने को मिला था। इस वर्ष ज्येष्ठ मास में हनुमान जी के भक्तों को उनकी खास पूजा हेतु 4 या 5 नहीं, बल्कि पूरे 8 बड़ा मंगल (बुढ़वा मंगल) मिलने वाले हैं।

ज्योतिष गणना के अनुसार, आमतौर पर ज्येष्ठ का महीना 1 माह का होता है। जो 30 या 31 दिन तक चलता है। साल 2026 में ज्येष्ठ का महीना 2 मई से शुरू होकर 29 जून तक रहेगा। इस बार अधिक मास होने के कारण इसकी अवधि लगभग 59 दिनों की रहने वाली है। इस पावन माह में कुल 8 बड़े मंगल आएंगे, जिसे धार्मिक दृष्टि से बहुत ही कल्याणकारी माना जा रहा है।

Budhwa Mangal 2026 dates 8 बड़ा मंगल की महत्वपूर्ण तिथियां:
पहला बड़ा मंगल: 5 मई 2026
दूसरा: 12 मई 2026
तीसरा: 19 मई 2026
चौथा: 26 मई 2026
पांचवां: 2 जून 2026
छठा: 9 जून 2026
सातवां: 16 जून 2026
आठवां: 23 जून 2026

Bada Mangal Hanuman ji Puja Vidhi बड़ा मंगल हनुमान जी पूजा विधि: बड़ा मंगल के दिन जो जातक पूरी श्रद्धा-भावना के साथ वायु पुत्र की पूजा करता है, उसके सभी कष्ट दूर होते हैं।
प्रात: स्नान आदि क्रियाओं से निवृत्त होकर हनुमान जी की पूजा एवं आराधना करें। ‘श्री हनुमान यंत्र’ को शुभ मुहूर्त में चौकी पर लाल वस्त्र बिछा कर स्थापित करें। ‘राम-राम ऐं हमीं हनुमते, रामदूताय नम: राम राम’ मंत्र से 11 माला का जाप करें। किसी विशेष कामना की पूर्ति के लिए 45 दिन तक ब्रह्मचर्य एवं संयम से श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।
इसके अतिरिक्त श्री सुंदरकांड, संकटमोचन हनुमानाष्टक, विष्णु सहस्त्रनाम, बजरंग-बाण, पंचमुखीहनुमंत कवच, एकादश मुख हनुमंत कवच, लांगूलास्त्रशत्रुगाय हनुमत स्तोत्रम्,श्री हनुमत गायत्री मंत्र, हनुमान जी के महामंत्र का पाठ करें।
व्रत करने वाला व्यक्ति सारा दिन उपवास रखें, तांबे के रंग की वस्तुओं का भोग लगाएं। हनुमान जी की प्रतिमा पर चमेली के तेल में सिंदूर मल कर लगाने से सभी कामनाओं की पूर्ति होती है।
हनुमान जी के चरणों से सिन्दूर लेकर उसका टीका माथे पर लगाएं।

