Ayodhya Ram Navami Celebration : अयोध्या में धूमधाम से मनाई गई रामनवमी, ‘सूर्य तिलक’ बना आकर्षण का केंद्र

punjabkesari.in Saturday, Mar 28, 2026 - 08:13 AM (IST)

अयोध्या (प.स.): भगवान श्री राम के जन्मोत्सव रामनवमी का पर्व शुक्रवार को अयोध्या में लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में भव्यता और श्रद्धा के साथ मनाया गया। अधिकारियों के अनुसार, इस अवसर पर 10 लाख से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे। राम मंदिर में दोपहर 12 बजे वैज्ञानिक तकनीक की मदद से रामलला का दिव्य सूर्य तिलक किया गया, जिसमें लगभग 9 मिनट तक सूर्य की किरणें सीधे भगवान के मस्तक पर पड़ीं। गर्भगृह में 14 पुजारियों ने वैदिक परम्परा अनुसार अनुष्ठान सम्पन्न किए। समारोह के बाद मंदिर के कपाट कुछ समय के लिए बंद किए गए और भगवान को 56 व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया।

Ayodhya Ram Navami Celebration

यह दूसरा सूर्य तिलक समारोह था, जो रामलला की प्रतिमा की स्थापना के बाद आयोजित किया गया। सूर्योदय के साथ ही उत्सव की शुरूआत सूर्य आराधना से हुई, जबकि दोपहर में भगवान के जन्म के समय मंदिरों में विशेष पूजन और अनुष्ठान सम्पन्न किए गए। अयोध्या के पुजारी अनुराग शुक्ला ने बताया कि श्रद्धालुओं ने भक्ति गीत गाए और पालने में विराजमान रामलला की प्रतिमा को झुलाकर जन्मोत्सव मनाया। इस अवसर पर भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान की रथयात्राएं विभिन्न मंदिरों से निकाली गईं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सरयू नदी के तट पर पवित्र स्नान किया। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूर्य तिलक का कार्यक्रम लाइव देखा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News