Ayodhya Ram Mandir news : दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ

punjabkesari.in Sunday, Jul 19, 2026 - 09:17 AM (IST)

अयोध्या (एजैंसी) : नगर में स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले की जांच के तहत अब मंदिर के दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से पूछताछ की जाएगी। सूत्रों ने बताया कि मामले की जांच केवल दान के गबन तक सीमित नहीं होगी बल्कि ट्रस्ट द्वारा निर्माण और जमीन की खरीद में किए गए अन्य लेनदेन की भी जांच की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, लगभग 50 लोग मंदिर में भक्तों द्वारा दान किए गए नोटों की गिनती में लगे हुए थे और इनकी भर्ती ट्रस्ट के पदाधिकारियों या उनके साथ जुड़े अन्य लोगों द्वारा की गई सिफारिशों पर की गई थी।

जांचकर्ता अब इन कर्मचारियों की पृष्ठभूमि की जांच कर रहे हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या किसी ने नकदी गिनती ड्यूटी में शामिल होने के बाद अपनी आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित की है। सूत्रों ने प्रबंधन से जुड़े कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों और कुछ सरकारी पदाधिकारियों को भी जांच के दायरे में लाने की पुष्टि की। जांचकर्ताओं के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आठ आरोपियों में से छह के खिलाफ सीसीटीवी फुटेज से प्रत्यक्ष सबूत मिले हैं। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News