अयोध्या राम मंदिर परिसर में बिखरी प्राकृतिक छटा, 30 एकड़ में विकसित हुई भव्य बागवानी
punjabkesari.in Friday, May 29, 2026 - 10:38 AM (IST)
Ayodhya Ram Mandir news : अयोध्या राम मंदिर से जुड़ी बेहद ही खास खबर सामने आई है। अयोध्या के राम मंदिर परिसर को पहले से ओर भी सुंदर और आकर्षित बनाने के लिए प्राकृतिक सुंदरता को खास रूप से विकसित किया जा रहा है। राम परिसर के एक बड़े से हिस्से को पूरी तरह से ईको- फ्रेंडली और आध्यात्मिक रूप से तैयार किया गया है। पर्यावरण संरक्षण और पूरे परिसर को त्रेतायुग जैसा रूप देने के लिए श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से मंदिर परिसर में अलग-अलग किस्म के एक विशाल बागवानी परियोजना पर काम पूरा कर लिया गया है।
1. 30 एकड़ में बिखरी प्रकृति की अनूठी छटा
अयोध्या राम मंदिर परिसर में लगभग 30 एकड़ जमीन में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से विशेष बागवानी की गई है, जो अब पूरी तरह से बनकतर तैयार है। इसे ऐसे खास तरीके से तैयार किया गया है कि अयोध्या में आने वाले लोग मंदिर परिसर में पैर रखते ही त्रेतायुग जैसा अनुभव महसूस करेंगे। यहां की मखमली घास, रंग-बिरंगे फूल और करीने से तराशे गए पौधे परिसर की शोभा बढ़ा रहे हैं।
त्रेतायुग की याद दिलाएगा पंचवटी कॉरिडोर
मंदिर परिसर में बनी पूरी बागवानी पंचवटी थीम से विकसित किया गया है। यहां पर ऐसे पेड़-पौधे लगाए जा रहे हैं जिनका धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। पौराणिक कथाओं और रामायण के अनुसार, भगवान राम ने अपने वनवास का एक अहम समय पंचवटी में बिताया था। ठीक उसी तर्ज पर राम मंदिर परिसर में भी पांच विशेष वृक्षों के समूह को विकसित किया गया है। इन पवित्र वृक्षों में पीपल, बरगद,अशोक, बेल और आंवला शामिल हैं।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
