राम मंदिर में भक्ति का नया अध्याय, राम मंदिर के पूरक मंदिरों में 15 नए अर्चकों को किया गया भर्ती

punjabkesari.in Friday, Apr 17, 2026 - 09:08 AM (IST)

Ram Mandir : अयोध्या राम मंदिर से इन दिनों बहुत ही धार्मिक खबर सामने आ रही है। राम मंदिर में दिन प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। इस भीड़ के देखते हुए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने पूजा व्यवस्था को व्यवस्थित और प्रभावी बनाने के लिए कुछ नए पुजारियों को भर्ती किया है। राम मंदिर में भर्ती किए गए पुजारियों को पिछले तीन साल से शिक्षा दी जा रही थी, ताकि वह मंदिर के सारे नियमों को अच्छे से समझ लें। अब तीन साल के बाद इन अर्चकों को राम मंदिर में सेवा करने का मौका मिल रहा है। 

3 साल का लंबा प्रशिक्षक
ये नए अर्चक कोई साधारण प्रशिक्षु नहीं हैं। इन्होंने पिछले 3 वर्षों तक शास्त्र, वेद, मंत्रोच्चार और राम मंदिर की विशिष्ट पूजा पद्धतियों का गहन प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

बढ़ती भीड़ का समाधान
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर में दिन प्रतिदिन बढ़ रही भीड़ को देखते हुए नए अर्चकों की भर्ती की जा रही है। ताकि मंदिर में दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की कोई समस्या का सामना न करना पड़े और नई नियुक्ति से आरती, भोग और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों को समय पर और बिना किसी बाधा के संपन्न करने में मदद मिलेगी।

शिफ्ट में होगी ड्यूटी
राम मंदिर में नियुक्त किए गए पुजारियों को अलग-अलग शिफ्टों में तैनात किया जाएगा। ताकि गर्भगृह से लेकर परिसर के अन्य सहायक मंदिरों निरंतर चलती रहे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News