Ayodhya Ram Mandir : राम नाम की गूंज से चमकी भारत की इकॉनमी ! IIM लखनऊ का खुलासा- देशभर में हुआ 1 लाख करोड़ का बंपर कारोबार
punjabkesari.in Friday, Feb 20, 2026 - 11:58 AM (IST)
Ayodhya Ram Mandir news : अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद न केवल धार्मिक बल्कि आर्थिक मोर्चे पर भी एक ऐतिहासिक क्रांति देखी जा रही है। IIM लखनऊ की हालिया केस स्टडी The Economic Renaissance of Ayodhya ने उन आंकड़ों को सार्वजनिक किया है जो बताते हैं कि कैसे एक मंदिर पूरे देश की अर्थव्यवस्था का इंजन बन सकता है। अध्ययन के अनुसार, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े आयोजनों, धार्मिक वस्तुओं की मांग और पर्यटन के कारण देशभर में ₹1,00,000 करोड़ से अधिक का व्यापार हुआ है। इसमें अयोध्या की हिस्सेदारी सबसे प्रमुख और प्रभावी रही है।
रिपोर्ट में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मंदिर बनने से पहले अयोध्या में सालाना केवल 1.7 लाख लोग आते थे। प्राण प्रतिष्ठा के शुरुआती 6 महीनों में ही 11 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। अब हर साल 5 से 6 करोड़ आगंतुकों के आने का स्थायी अनुमान है।
स्थानीय आय में 5 गुना बढ़ोतरी
IIM की स्टडी बताती है कि इस बदलाव का सबसे ज्यादा फायदा जमीन से जुड़े लोगों को हुआ है। छोटे दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी वालों की औसत दैनिक आय ₹400-500 से बढ़कर अब ₹2,500 तक पहुंच गई है। शहर में करीब 6,000 नए MSME स्थापित हुए हैं।
रियल एस्टेट और हॉस्पिटैलिटी में बूम
मंदिर के आसपास की जमीनों के दाम 5 से 10 गुना बढ़ गए हैं। अयोध्या में 150 से ज्यादा नए होटल और होमस्टे खुले हैं। बड़े होटल ग्रुप्स भी यहां निवेश कर रहे हैं। पर्यटन आधारित गतिविधियों से सरकार को ₹20,000-25,000 करोड़ का Tax Revenue मिलने की संभावना है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
