Ayodhya Ram Mandir news : राम मंदिर परिसर में पहली बार शिव आराधना का भव्य आयोजन, ध्वजारोहण से होगा शुभारंभ
punjabkesari.in Wednesday, Feb 11, 2026 - 11:09 AM (IST)
Ayodhya Ram Mandir news : मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्मभूमि पर बने भव्य मंदिर में इस बार एक नया इतिहास रचने जा रहा है। आगामी महाशिवरात्रि 15 फरवरी 2026 के अवसर पर राम मंदिर परिसर में पहली बार बड़े स्तर पर शिव आराधना का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन राम और शिव के अनन्य प्रेम का प्रतीक बनेगा।
आयोजन की मुख्य विशेषताएं
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मंदिर परिसर में स्थित शिवालय पर धर्म ध्वजा फहराकर किया जाएगा। यह ध्वजारोहण वैदिक मंत्रोच्चार और शंखध्वनि के बीच संपन्न होगा। ट्रस्ट ने निर्णय लिया है कि महाशिवरात्रि के दिन परिसर के भीतर स्थित प्राचीन कुबेर टीला और परकोटे के शिवालय को विशेष रूप से सजाया जाएगा। यहां पूरे दिन श्रद्धालुओं, सुरक्षा कर्मियों और मंदिर के कर्मचारियों के लिए जलाभिषेक और दर्शन की विशेष व्यवस्था रहेगी।
पहली बार मंदिर के भीतर एक प्रतीकात्मक 'शिव बारात' निकालने की भी तैयारी है, जो राम जन्मभूमि की सांस्कृतिक शोभा को और बढ़ाएगी। शास्त्रों के अनुसार भगवान राम शिव के आराध्य हैं और शिव राम के। राम मंदिर में शिव की इस विशेष पूजा के माध्यम से अयोध्या से पूरे विश्व को 'सनातन एकता' का संदेश दिया जाएगा।
भक्तों के लिए क्या होगा खास ?
दर्शन का समय: महाशिवरात्रि पर भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए दर्शन की अवधि बढ़ाई जा सकती है।
विशेष अनुष्ठान: शिवालय पर रुद्राभिषेक और महामृत्युंजय पाठ जैसे अनुष्ठान किए जाएंगे, जिनमें देश के ख्याति प्राप्त विद्वान शामिल होंगे।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
