Asia Largest Tulip Garden Opening News : सोमवार को खुलेगा एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन

punjabkesari.in Wednesday, Mar 11, 2026 - 07:50 AM (IST)

जम्मू/श्रीनगर (अरुण): श्रीनगर में स्थित एशिया के सबसे बड़े इंदिरा गांधी मैमोरियल ट्यूलिप गार्डन को आगामी सोमवार 16 मार्च को पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए जम्मू-कश्मीर पुष्प कृषि विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष उद्यान 70-75 किस्मों के लगभग 1.8 मिलियन ट्यूलिप प्रदर्शित करेगा। उल्लेखनीय है कि विश्व प्रसिद्ध डल झील के किनारे जबरवान पहाड़ी शृंखला की तलहटी में स्थित यह उद्यान पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहता है।

पूर्व में मॉडल फ्लोरीकल्चर सैंटर नाम से विख्यात इंदिरा गांधी मैमोरियल ट्यूलिप गार्डन को एक ढलान वाली जमीन पर सीढ़ीदार तरीके से बनाया गया है। ट्यूलिप गार्डन में लगभग 75 प्रकार के ट्यूलिप के अलावा अन्य कई प्रकार के फूलों की कुल 46 किस्में हैं जिनमें हाइसिंथ, डैफोडिल और रैनुनकुलस शामिल हैं। कश्मीर घाटी में फूलों की खेती और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वर्ष 2007 में इस उद्यान को खोला गया था। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News