Ashoka Tree Vastu: मनोकामना पूर्ति और धन-संपत्ति के लिए घर की इस दिशा में बांधे अशोक के पेड़ की छाल

punjabkesari.in Wednesday, Dec 27, 2023 - 04:07 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips: ज्योतिष शास्त्र और वास्तु शास्त्र के मुताबिक हर पेड़-पौधों को बहुत ही शुभ और खास बताया गया है। इन्हें घर में लगाने से हरियाली तो बनी रहती है और साथ ही साथ घर से जुड़े दोष भी खत्म हो जाते हैं। वहीं बता दें कि भगवान को प्रसन्न करने, मनोकामना पूर्ति और धन-सम्पति के प्राप्ति के लिए पेड़-पौधों को बहुत ही लाभकारी माना गया है। इन सब मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए अशोक के पेड़ को बेहद ही खास माना जाता है। अशोक का पेड़ बहुत ही पूजनीय माना गया है। पूजा-पाठ, हवन और अन्य शुभ कार्यों में भी इस पेड़ की पत्तियों का उपयोग किया जाता है। बता दें कि जितनी खास इस पेड़ की पत्तियां होती हैं उतनी ही खास होती है इस पेड़ की छाल। अशोक के पेड़ की छाल से जुड़े वास्तु टिप्स के बारे में शायद ही लोगों को पता हो लेकिन वास्तु के लिहाज से इन्हें घर में लगाना मतलब खुशियों को न्योता देना। तो चलिए ज्यादा देर न करते हुए जानते है कि किस दिशा में लगानी चाहिए पेड़ की छाल।

PunjabKesari Ashoka Tree Vastu

In which direction should the bark of Ashoka tree be tied किस दिशा में बांधे अशोक के पेड़ की छाल

PunjabKesari Ashoka Tree Vastu
वास्तु शास्त्र के मुताबिक अशोक के पेड़ की छाल को घर की उत्तर दिशा में बांधना चाहिए। कहते हैं इस पेड़ में देवों के देव महादेव का वास होता है। अगर कोई व्यक्ति ऐसा करता है तो उसके ऊपर भगवान शिव का आशीर्वाद बना रहता है।

PunjabKesari Ashoka Tree Vastu

How to tie the bark of Ashoka tree किस तरह बांधे अशोक के पेड़ की छाल
इसे बांधने से लिए सबसे पहले अशोक के पेड़ की छाल को गंगाजल से शुद्ध कर लें। उसके बाद छाल को लाल या पीले कपड़े में लपेटें और कपड़े में 7 गांठ बांध लें। इसके बाद महादेव के मंत्रों का जाप करें और छाल वाले कपड़े को उत्तर दिशा में बांध दें।  

PunjabKesari Ashoka Tree Vastu

These are the benefits you get by tying the bark of Ashoka tree अशोक के पेड़ की छाल बांधने से मिलते हैं ये लाभ
वास्तु के मुताबिक इसे बांधने से घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास बना रहता है। वहीं बता दें कि ये पेड़ महादेव को बहुत प्रिय है। इसे बांधने से शिव जी भी जल्दी प्रसन्न होते हैं और घर से जुड़ा हर वास्तु दोष खत्म हो जाता है। इसको बांधने के बाद इस बात का बेहद ध्यान रखें कि बांधते समय उस पर झूठे या गंदे हाथ न लगाएं।  

PunjabKesari Ashoka Tree Vastu


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News