Vastu Tips: छत पर रखी ये चीज़ धीरे-धीरे खींच रही है घर में नेगेटिव एनर्जी, आज ही हटा दें
punjabkesari.in Tuesday, Jun 24, 2025 - 08:40 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Vastu Tips: जीवन में तरक्की के लिए और खुशहाली के लिए वास्तु शास्त्र में बहुत से नियम बताए गए है। चाहे वे नौकरी से जुड़े हो या फिर घर से जुड़े हुए। हमारे घर में कौन सी चीज़ कहा और किस तरह रखी जाती है इसका हमारे और हमारे घर के सदस्यों के जीवन पर सीधा असर पड़ता है। आप सभी ने कही न कही देखा होगा की लोग अक्सर कबाड़ का सामान या घर का फालतू का सामान छत पर रख देते हैं। वास्तु की माने तो कुछ चीज़े ऐसी होती है जिनके घर में या फिर घर की छत पर रखने से वास्तु दोष लग सकता है और जीवन में अशांति और नकारात्मकता पैदा हो सकती है। तो दोस्तों, आज की इस वीडियो में हम आपको बताएंगी की वास्तु के अनुसार कौन सी ऐसी चीज़े है जिन्हें घर की छत पर नहीं रखना चाहिए इसलिए वीडियो को अंत तक ज़रुर देखें।
कई बार घर का इलेक्ट्रॉनिक सामान खराब हो जाने पर या घर का फर्नीचर खराब हो जाने पर लोग उसे फेंकने की जगह घर की छत पर रख देते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करना सही नहीं होता और इसका सीधा बुरा असर पड़ता है। माना जाता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज़ हो सकती है और घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ने लगता है। साथ ही इस से आर्थिक समस्याएं पैदा होने लगती है।
इसके अलावा अक्सर देखा जाता है कि लोग साफ सफाई के बाद या खराब हो गया हुआ झाड़ू छत पर रख देते हैं। लेकिन वास्तु के हिसाब से छत पर झाड़ू रखना अशुभ होता है और इससे भी जातक को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
घर की छत पर कभी भी जंग लगा हुआ लोहे का सामान और टूटी हुई लकड़ीया भी रखने से बचना चाहिए क्योंकि वास्तु के अनुसार ऐसा खराब सामान घर की छत पर रखने से घर में नकारात्मकता और स्ट्रेस बढ़ता है।
लोग छत पर रद्दी, पुरानी किताबें और पुराने दस्तावेज भी रख देते हैं। वास्तु में इसे गलत कहा गया है। माना जाता है कि ये घर की सकारात्मक ऊर्जा को बाधित करती है और मां लक्ष्मी भी रूठ जाती है।
इसके अलावा बहुत से लोग घर की छत पर मटके या गमले रखते हैं लेकिन अगर वो मटके या गमले टूटे फूटे हो तो उन्हें शुभ नहीं माना जाता। वास्तु के अनुसार घर की छत पर कुछ भी टूटा फूटा सामान नहीं रखना चाहिए क्योंकि ऐसा माना जाता है कि घर की छत पर ऐसी वस्तुएं रखना परिवार के लिए बेहद नुकसानदायक और अशुभ माना जाता है।
बहुत से लोग अपनी घर की छत पर कपड़े सुखाने के रस्सी बांधते है लेकिन वास्तु के अनुसार घर की छत पर रस्सी नहीं रखनी चाहिए। हालांकि आप घर की छत पर कपड़े सुखाने के लिए रस्सी बांध सकते हैं। इसी के साथ बता दें कि फटे पुराने कपड़ों या जूतों को भी रखने से बचना चाहिए। माना जाता है कि इसका सीधा असर घर के मुखिया की आमदनी पर होता हैं। जिसके चलते घर में दरिद्रता आ सकती है।