धनु राशि के लिए कैसा रहेगा नया साल

punjabkesari.in Sunday, Jan 04, 2015 - 06:14 AM (IST)

आने वाला नया साल आपके लिए और आपके परिवार के लिए कैसा होगा यह जानने की उत्सुकता प्रत्येक व्यक्ति को होती है। पंजाब केसरी चन्द्र राशि के आधार पर आपको यह बताने की कोशिश कर रहा है कि आने वाला साल आपके लिए कैसा होगा। आमतौर पर राशि की गणना सूर्य और चन्द्र राशि के आधार पर होती है लेकिन भारतीय पराशर ज्योतिष में चन्द्र राशि को ही मान्यता है और जातक का नाम भी चन्द्र राशि के आधार पर ही तय होता है। यदि आपका नाम ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ, भे से शुरू होता है तो आपकी चन्द्र राशि धनु है। धनु राशि के लिए आने वाला साल कुछ ऐसा रहेगा।

जनवरी
मासारम्भ में राशिस्वामी गुरू उच्चस्थ हाेने पर भी आठवें स्थान में हाेने से अत्यन्त कठिन परिस्थितियाें के बाद निर्वाह याेग्य आय के साधन बनेंगे। 14 जनवरी से भाग्येश सूर्य द्वितीय हाेने से आय कम व खर्च अधिक हाेंगे। माघ सक्रांति काे सूर्य उपासना करनी शुभ हाेगी।

फरवरी
राशिस्वामी गुरू उच्चस्थ हाेने से धार्मिक कार्याें की आेर रूझान बढे़गा, परन्तु वर्षारम्भ में अष्टम स्थान में हाेने से प्रत्येक कार्य में विघ्न बाधाएं उत्पन्न हाेंगी। 14 जुलाई से गुरू भाग्य स्थान में संचार करेगा। यद्यपि निर्वाह याेग्य आय के साधन बनते रहेंगे।

मार्च
विघ्न-बाधाआें के बावजूद प्रयाेजन सिद्धि लाभ के मार्ग प्रशस्त हाेंगे। कुछ अप्रत्याशित सफलताएं प्राप्त हाेंगी। शत्रु प्रबल हाेंगे। अकस्मात् धन-लाभ, बन्धु मिलाप, स्त्री-सुख आदि शुभ समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य में सुधार हाेगा। नवीन कार्य की याेजना बनेगी। श्रीदुर्गा सप्तशती का पाठ करना शुभ हाेगा।

अप्रैल
लग्नेश गुरू यद्यपि उच्च राशिस्थ है, परन्तु भाग्येश सूर्य चतुर्थ में केतु-बुध के साथ है। कार्याें में विघ्न/बाधाआें का सामना हाेगा। आय की अपेक्षा खर्च अधिक हाेंगे। 14 अप्रैल के बाद धन लाभ व साेची गई याेजना में सफलता हाेगी।

मई
मासारम्भ में इस राशि पर मंगल व शुक्र ग्रहाें की दृष्टियां पड़ रही है जिससे पूर्वार्द्ध भाग में धन लाभ व सुख के साधनाें में वृद्धि हाेगी। धर्म कर्म में रूचि हाेगी परन्तु आकस्मिक खर्चाें के कारण घरेलु उलझनें व परेशानियां हाेगी। श्रीनारायण कवच का पाठ करना शुभ हाेगा।

जून
व्यवसाय की स्थिति मध्यम हाेगी। व्यवस्ताएं बढ़ेंगी। किसी विदेशी सम्बन्धाें से मुलाकात हाेगी। व्यर्थ की भागदाैड़ अधिक आैर धन लाभ में विघ्न हाेंगे। स्वास्थ्य में खराबी आैर पारिवारिक चिन्ता रहेगी। मासान्त में खर्चाें की अधिकता के कारण घरेलु उलझनें बढ़ेगी। श्रीदुर्गा का पाठ करना शुभ हाेगा।

जुलाई
पूर्वार्द्ध भाग में परिश्रम व दाैड़-धूप अधिक रहेगी। फिर भी निर्वाह याेग्य धन की प्राप्ति हाेगी। काराेबार में उतार-चढ़ाव व आर्थिक परेशानियां रहेंगी। उत्तरार्द्ध भाग में गुरू की दृष्टि हाेने से आर्थिक क्षेत्र में उन्नति के याेग हैं। किसी उच्चाधिकारी के साथ सम्पर्क बनेंगे।

अगस्त
इस राशि पर गुरू की स्वगृही दृष्टि पड़ रही है। दैनिक कार्याें में प्रगति हाेगी। धर्म-कर्म में विशेष रूचि हाेगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि हाे, परिवार में शुभ कार्याें पर व्यय हाेगा। मासान्त में व्यवसाय में कुछ परिवर्तन का विचार बनें। 23 अगस्त का काेई शुभ समाचार प्राप्त हाेगा। शनि साढ़ेसाती के कारण अाकस्मिक खर्चाें में विशेष वृद्धि हाेगी।

सितंबर
इस राशि पर राशिस्वामी गुरू की शुभ दृष्टि से धन प्राप्ति के अवसर प्राप्त हाेंगे। नाैकरी एवं व्यवसाय में उन्नति के मार्ग प्रशस्त हाेेंगे। भाैम अष्टम हाेने के कारण मनाेरंजन एवं विलासादि पर व्यय अधिक हाेंगे। चाेटादि लगने का भय है, सावधानी बरतें। श्री हनुमत कवच का पाठ करें।

अक्तूबर
राशिस्वामी गुरू भाग्य स्थान पर हाेने से निर्वाह याेग्य धन की प्राप्ति हाेगी। किसी विशेष कार्य में पारिवारिक सहयाेग से सफलता मिलेगी। परन्तु मासान्त में मानसिक तनाव एवं घरेलु उलझनें बढ़ेंगी। आय से खर्च अधिक आैर वृथा वाद-विवाद में हानि हाेगी।श्रीसूक्त का पाठ करना शुभ हाेगा।

नवम्बर
शनि साढ़ेसाती हाेने से अत्यन्त संघर्षपूर्ण हालात का सामना रहेगा। व्यर्थ की भाग-दाैड़ एवं मानसिक तनाव रहेगा। गुरू की दृष्टि हाेने से निर्वाह आय के साधन बनते रहेंगे। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। श्रीगुरू गायत्री मंत्र का जप करना शुभ हाेगा।

दिसम्बर
गुरू-मंगल की शुभ अशुभ दृष्टियां रहेंगी। जिससे स्वास्थ्य कुछ नर्म रहे। स्वभाव में तेजी रहेगी। व्यर्थ की भागदाैड़ अधिक हाेगी। विराेधी हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे। कठिनाईयाें के बावजूद निर्वाह याेग्य धन प्राप्ति हाेती रहेगी। किसी नवीन कार्य की याेजना बनेगी परन्तु आय के साधन सीमित रहेंगे। 21 से 23 दिसम्बर के मध्य निकट बन्धुआेें से वैमनस्य एवं तनाव रहेगा। भाई-बहनाें का सुख कम हाे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News