आपका राशिफल- 27 मार्च , 2024

punjabkesari.in Wednesday, Mar 27, 2024 - 08:07 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज आपका दिन बेहद बढ़िया रहने वाला है। ऑफिस में सहकर्मी से मदद मिलेगी। काम में अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब होंगे। बच्चे पढ़ाई में डटे रहेंगे। सेहत भी अच्छी रहेगी। 

वृष राशि वालों आज आपका दिन सकारात्मक रहने वाला है। बॉस से मीटिंग होगी, आपकी तारीफ होगी जिससे आप अच्छा महसूस करेंगे। परिक्षा में अच्छे परिणाम मिलने के योग है। सेहत के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। 

मिथुन राशि वालों आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका वर्क लोड बढ़ने वाला है। प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। पुराने रोग से मुक्ति मिलेगी। 

कर्क राशि वालों आज आप काम के सिलसिले में कहीं बाहर जा सकते हैं। नौकरीपेशा लोग अपने काम से सभी को प्रभावित करेंगे। विवाह योग्य जातकों को अच्छा रिश्ता मिल सकता है।  सेहत का ध्यान रखने की सलाह है। 

सिंह राशि वालों आज आपका दिन ठीक ठाक ही रहेगा। बिजनेसमेन पैसों का लेन देन न करें, नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ नौतझोंक होगी। पेट दर्द परेशाम कर सकती है। 

कन्या राशि वालों आज ऑफिस में सह-कर्मचारियों के साथ से बहस हो सकती है। प्रेमियों से टकराव होने की संभावना है। खानपान में सावधानी बरतें स्किन पर एलर्जी की समस्या हो सकती है। 

तुला  राशि वालों आज नौकरीपेशा वर्ग में कर्मचारी काम-धंधे से संबंधित भागदौड़ करते नज़र आएंगे। हर कार्य में भाईयों का सहयोग मिलेगा। छात्र अपने परिणामों से खुश होगें। शाम को कर्म दर्द की शिकायत हो सकती है। 

वृश्चिक राशि वालों आज आप सकारात्मक उर्जा से भरपूर रहेंगे। जिस वजह से कार्यक्षेत्र में आपकी आउटपुट  भी अच्छी आएगी। निवेश करने की सोच रहे हैं तो समय अच्छा हैं। आपको कोई प्रपोज आ सकता है। 

धनु राशि वालों आज आपका दिन मौज-मस्ती वाला बितेगा। घर में मेहमान भी आ सकते हैं। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें, नुकसान हो सकता है। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा। 

मकर राशि वालों आज आपका दिन मंगलमय होगा। नौकरीपेशा लोगों की सैलरी में बढोतरी देखने को मिलेगी। पति-पत्नी के भावनात्मक संबंध गहरे होगें। सेहत के मामले मे भी दिन अच्छा है। 

कुंभ राशि वालों आज आपके आस-पास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। युवाओं को उच्च अध्ययन में अच्छे परिणाम हासिल होंगे, प्रेमियों में प्यार बढ़ेगा।  दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। रात को हल्का सा पीठ दर्द हो सकता है। 

मीन राशि वालों आज आपका दिन परेशानी वाला हो सकता है।  ऑफिस में आपके खिलाफ कोई योजना रच सकता है। जिस वजह से आप परेशान हो सकते हैं। स्टूडेंटस को परीक्षा  का Stress हो सकता है। हल्का सिरदर्द हो सकता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News