आज का राशिफल 08 जुलाई, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Friday, Jul 08, 2022 - 08:14 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धऱ्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। पारिवारिक जरूरतों को पूरा करना आज आपकी प्राथमिकता रहेगी। पिता के साथ वैचारिक मतभेद होने की सम्भावना है। नौकरी के लिए दिए गए साक्षात्कार में सफलता मिल सकती है।
उपाय- भूरी चींटियों को आटा दें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। किसी नए काम को शुरू करने में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। आज भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचें। विद्यार्थियों का मन आज पढ़ाई में कम लगेगा। माता का स्वास्थ्य आपके लिए चिंता का कारण बन सकता है।
उपाय- चांदी के पात्र में दूध पिएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। व्यापार में लाभ के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी करीबी रिश्तेदार के घर धार्मिक आयोजन में शामिल होने का मौका मिलेगा। अपनी किसी परेशानी में घर के अनुभवी सदस्य की सलाह मददगार साबित होगी।
उपाय- केले के वृक्ष की सेवा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज अति आत्मविश्वास आपको परेशानी में डाल सकता है। व्यापारिक मुद्दों में किसी से अधिक अपेक्षा ने रखें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ेगा। अचानक धन लाभ मिलने की सम्भावना है।
उपाय- तुलसी की माला धारण करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। उच्च अधिकारी आपको नकद धन राशि से पुरस्कृत कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य सम्बन्धी मामले सुलझते दिखाई देंगे। नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को खुशखबरी मिलेगी।
उपाय- गौशाला में गाय की सेवा करें।

1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज कला के क्षेत्र में आपकी रूचि बढ़ेगी। संतान की किसी गतिविधि के कारण घर में तनाव की स्थिति बन सकती है। आज बेकार के कुछ खर्चें आपको परेशान कर सकते हैं, जिसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर भी पड़ेगा।
उपाय- सफ़ेद वस्तुओं का दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज आप कार्य में परिवर्तन के बारे में विचार कर सकते हैं। आज व्यवसाय में निवेश से सम्बंधित निर्णय को स्थगित करें। विद्यार्थियों को अपनी काल्पनिक दुनिया से बाहर निकलने की सलाह दी जाती है।
उपाय- मोची को कुछ लोहे की कील दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। घरेलू जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। संतान की शिक्षा से सम्बंधित कार्यों के लिए भागदौड़ करनी पड़ेगी। प्रॉपर्टी का काम करने वाले व्यक्तियों को लाभ मिलेगा। कारोबार के लिए नयी मशीनरी खरीदने का विचार बना सकते हैं।
उपाय- घर में जंग लगा हथियार न रखें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर तकरार की स्थिति बन सकती है। व्यापार में आज नए लाभ के सौदे मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सामना करते समय आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।
उपाय- नीम के वृक्ष की सेवा करें।
 

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

PunjabKesari kundlitv


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Related News