आज का राशिफल 14 सितंबर, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Monday, Sep 14, 2026 - 05:11 AM (IST)

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज दिन सुखद और सकारात्मक रूप से व्यतीत होगा। किसी भी कार्य को पूरी ऊर्जा, मेहनत और आत्मविश्वास के साथ करेंगे, जिससे आपको उचित परिणाम मिलेंगे। आपके प्रयासों की सराहना होगी और महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। प्रॉपर्टी निवेश से जुड़ी गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। दिन के दौरान कोई उत्तम समाचार प्राप्त होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा और परिवार में खुशी का वातावरण बनेगा।
उपाय- रामचरितमानस का पाठ करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज मन में कुछ नकारात्मक विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिससे कुछ समय के लिए मानसिक बेचैनी महसूस होगी। ऐसी स्थिति में स्वयं को सकारात्मक गतिविधियों में व्यस्त रखेंगे। कुछ समय प्रकृति के साथ बिताना और मेडिटेशन करना आपके लिए सुकूनदायक रहेगा। इससे मन शांत होगा और नई ऊर्जा का अनुभव करेंगे।
उपाय- सफेद चीजों का दान करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज युवा वर्ग को अपने करियर से संबंधित कार्यों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। भविष्य को ध्यान में रखते हुए उपलब्ध अवसरों का सही मूल्यांकन करेंगे और महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय जल्दबाजी से बचें। सही समय पर लिया गया सही निर्णय आपके करियर को नई दिशा देगा और आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय- मंदिर में पुजारी को पीले रंग के वस्त्र दान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा और पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों में कमी होगी। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे और किसी महत्वपूर्ण डील के पूरा होने की संभावना बनेगी। व्यापारिक संपर्कों का लाभ मिलेगा तथा आपकी कार्ययोजना को उचित दिशा मिलेगी।
उपाय- गले में चांदी धारण करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज नौकरीपेशा लोगों की अधिकारियों के साथ अच्छी मित्रता और बेहतर संबंध फायदेमंद रहेंगे। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आपकी कार्यक्षमता और रुचि को देखते हुए आपको मनपसंद प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिससे कार्य के प्रति उत्साह बढ़ेगा और अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा अवसर प्राप्त होगा।
उपाय- सुबह उठकर पौधे को पानी दें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं।  आज घर में सुख शांति पूर्ण माहौल रहेगा। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। जीवनसाथी या प्रिय व्यक्ति का सहयोग और स्नेह मिलेगा, जिससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और मन प्रसन्न रहेगा।
उपाय- सफेद या हल्के सुगंधित कपड़े पहनें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। कभी कभी अभिमान और अति आत्मविश्वास जैसी स्थिति आपके लिए नुकसानदायक रहेगी। इसकी वजह से आपके बनते हुए कार्यों में भी विघ्न उत्पन्न होंगे। अपने स्वभाव में सहजता और विनम्रता बनाए रखेंगे तथा किसी भी विषय में अपनी बात मनवाने की जिद से बचेंगे। दूसरों की सलाह और विचारों को भी महत्व देंगे, जिससे अनावश्यक विवादों से बचने में सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में सेविंग कुछ कम रहेंगी, इसलिए अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
उपाय- कुत्ते को रोटी खिलाये।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज बिजनेस में पैसों के लेन देन से जुड़े कार्य करते समय विशेष सावधानी रखें। किसी भी भुगतान, निवेश या आर्थिक समझौते से पहले सभी दस्तावेजों और विवरणों की अच्छी तरह जांच करें। इस समय यदि पार्टनरशिप से संबंधित कोई योजना बन रही है, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित रखना ही उचित रहेगा। परिस्थितियां अनुकूल होने पर इस योजना पर दोबारा विचार करें।
उपाय- मछलियों को आटे की गोलियां खाने को दें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज तनाव की वजह से जीवनसाथी के साथ कुछ तकरार उत्पन्न होगी। छोटी छोटी बातों को अधिक महत्व देने से बचें और बातचीत के माध्यम से मतभेद दूर करने का प्रयास करेंगे। आपसी समझ और धैर्य से रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी या प्रिय व्यक्ति को उपहार देने और उपहार प्राप्त करने से मन प्रसन्न रहेगा तथा रिश्ते में प्रेम और अपनापन बढ़ेगा।
उपाय- बूंदी का प्रसाद हनुमान जी को अर्पित करें।

 आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News