आज का राशिफल 22 जून, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
punjabkesari.in Monday, Jun 22, 2026 - 05:10 AM (IST)
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा। घर और व्यापार दोनों क्षेत्रों में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन यदि आप साहस, धैर्य और आत्मविश्वास के साथ उनका सामना करेंगे, तो परिस्थितियों को अपने पक्ष में करने में सफल रहेंगे।
उपाय- तांबे के बर्तन मंदिर में दान करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े किसी मामले में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। किसी भी दस्तावेज़ या समझौते को अंतिम रूप देने से पहले उसकी पूरी जांच पड़ताल अवश्य करें और जल्दबाजी से बचें। आर्थिक दृष्टि से दिन सकारात्मक रहेगा। आय के कुछ नए स्रोत मिलने की संभावना है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और भविष्य की योजनाओं को गति मिलेगी।
उपाय- शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। महिलाओं के लिए आज का दिन विशेष रूप से अनुकूल है। यदि आप किसी घरेलू व्यवसाय, या नए काम की शुरुआत करना चाहती हैं, तो सकारात्मक परिणाम मिलने की सम्भावना है। प्रेम संबंधों में आपसी समझ बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी। अपने साथी की भावनाओं और मन की बातों को समझने का प्रयास करें। खुला संवाद और संवेदनशीलता रिश्ते को और अधिक मजबूत बनाएगी।
उपाय- गुरु, शिक्षक और बुजुर्गों का सम्मान करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज समझदारी, साहस और सावधानी के साथ लिए गए निर्णय आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। युवा वर्ग के लिए समय संतोषजनक रहेगा। किसी महत्वपूर्ण लक्ष्य या उपलब्धि को हासिल करने के बाद राहत और आत्मविश्वास का अनुभव होगा, जिससे आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
उपाय- तुलसी की माला धारण करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। घर में नजदीकी रिश्तेदारों का आना जाना बना रहेगा, जिससे पारिवारिक माहौल जीवंत और सक्रिय रहेगा। किसी कठिन परिस्थिति में किसी भरोसेमंद व्यक्ति से मुलाकात या बातचीत आपकी समस्या का समाधान निकालने में मददगार साबित होगी।
उपाय- सुबह उठकर पौधे को पानी दें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को शुरू करने से पहले स्वयं अच्छी तरह सोच विचार करें। केवल दूसरों की राय पर निर्भर रहने के बजाय अपनी समझ और विवेक का उपयोग करने से बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति लापरवाही न बरतें। आज अपने व्यवहार और संवाद में सतर्कता बनाए रखना आवश्यक होगा।
उपाय- गाय का घी मंदिर में दान करें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। घर के बुजुर्गों की सलाह और अनुभव को महत्व दें। उनका मार्गदर्शन आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। यदि कोई चुनौतीपूर्ण परिस्थिति सामने आए, तो घबराने के बजाय अपना मनोबल मजबूत रखें। धैर्य और सकारात्मक सोच से आप कठिनाइयों का समाधान खोजने में सफल रहेंगे।
उपाय- कुत्ते को रोटी खिलाये।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। शारीरिक असुविधा, थकान या बेचैनी के कारण मन पूरी तरह प्रसन्न नहीं रह पाएगा। इसलिए आराम, संतुलित आहार और अपनी दिनचर्या पर विशेष ध्यान दें। कामकाज के क्षेत्र में किसी सहयोगी, मित्र या अनुभवी व्यक्ति का साथ आपके लिए लाभदायक साबित होगा।
उपाय- सरसों के तेल में अपनी परछाई देख कर मंदिर में दान करें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आप अपनी कार्य योजनाओं को मनचाहे तरीके से पूरा करने में सफल रहेंगे। आपकी मेहनत और व्यवस्थित कार्यशैली अच्छे परिणाम दिलाएगी, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में सम्मान मिलेगा। साथ ही कोई नई जिम्मेदारी या महत्वपूर्ण कार्य भी आपको सौंपा जा सकता है। यह आपके लिए अपनी क्षमता साबित करने का अच्छा अवसर रहेगा।
उपाय- प्रतिदिन शहद खा कर घर से बाहर निकले।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
