आज का राशिफल 12 जून, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Friday, Jun 12, 2026 - 10:24 AM (IST)

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज हर स्थिति में जीवनसाथी का सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा, जिससे कई परिस्थितियों को संभालना आसान रहेगा। वहीं माता के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रह सकती है, इसलिए उनकी देखभाल और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों पर विशेष ध्यान दें।
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। पारिवारिक जीवन में कुछ तनावपूर्ण परिस्थितियां बन सकती हैं। ऐसे समय में समझदारी, धैर्य और सकारात्मक सोच से काम लेना ही आपके लिए सबसे बेहतर रहेगा। सरकारी कार्यों या कागजी प्रक्रियाओं में कुछ रुकावटें और देरी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे मामलों में धैर्य रखें और दस्तावेजों की जांच-पड़ताल सावधानी से करें।
उपाय- शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज नौकरीपेशा लोगों को छोटे मोटे प्रलोभनों या अनैतिक प्रस्तावों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। ईमानदारी और अनुशासन बनाए रखना आपके लिए भविष्य में अधिक लाभदायक साबित होगा। घर के बड़ों का स्नेह और आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।
उपाय- केले के वृक्ष का पूजन करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। व्यापार के क्षेत्र में निजी संपर्क और नेटवर्किंग आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। किसी परिचित व्यक्ति या पुराने संपर्क की मदद से नई डील, नया ग्राहक या कोई महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त हो सकता है। यह आपके व्यवसाय की प्रगति में सहायक रहेगा।
उपाय- सिर ढक कर रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन थोड़ा नरम रहेगा। थकान, कमजोरी या सामान्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानी महसूस हो सकती है। इसलिए पर्याप्त आराम करें, संतुलित आहार लें और अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखने का प्रयास करें।
उपाय- दुर्गा मंदिर में हरे रंग की चूड़ियां अर्पित करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं।  आज सार्वजनिक स्थानों पर किसी बात को लेकर विवाद या मतभेद की स्थिति बनेगी। इसलिए बातचीत करते समय अपनी वाणी पर विशेष नियंत्रण रखें और शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें। छोटी सी गलतफहमी भी अनावश्यक तनाव का कारण बन सकती है।
उपाय- लक्ष्मी माता के सामने देसी घी का दीपक जलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। युवाओं में आलस्य या काम को टालने की प्रवृत्ति बढ़ेगी, जिससे महत्वपूर्ण कार्यों में देरी होने की संभावना रहेगी। समय का सही उपयोग करें और जिम्मेदारियों को टालने की बजाय उन्हें समय पर पूरा करने का प्रयास करें।
उपाय- काले तिल का दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। किसी भी नए काम या निर्णय की शुरुआत करने से पहले अनावश्यक भ्रम और दुविधा से बचें। आत्मविश्वास के साथ परिस्थितियों का आकलन करें और स्पष्ट सोच के साथ आगे बढ़ें। आज धैर्य, सकारात्मक सोच और संतुलित व्यवहार बनाए रखने से आप कई संभावित समस्याओं से बच सकते हैं और अपने कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे।
उपाय- चौमुखी दिए में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप अपने कार्यों को अधिक ऊर्जा तथा दृढ़ता के साथ पूरा करने का प्रयास करेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए उन्नति के मार्ग खुलेंगे। पदोन्नति, नई जिम्मेदारियां या करियर में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त करेंगे।
उपाय- लाल चंदन का तिलक लगायें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News