आज का राशिफल 13 जून, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
punjabkesari.in Saturday, Jun 13, 2026 - 01:46 AM (IST)
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। कार्यक्षेत्र का दायरा बढ़ेगा, जिससे जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। सफलता पाने के लिए आपको अपेक्षाकृत अधिक मेहनत करनी होगी, लेकिन आपके प्रयास व्यर्थ नहीं जाएंगे। किसी महत्वपूर्ण यात्रा पर जाने की संभावना बन रही है।
उपाय- आदित्य हृदयम का पाठ करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज मन किसी कारणवश परेशान या चिंतित रहेगा। ऐसे में अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें और छोटी-छोटी बातों को अधिक महत्व न दें। माता के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंतित रहेंगे, इसलिए उनकी देखभाल और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों पर ध्यान दें।
उपाय- ॐ नमः शिवाय का जाप करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। पिता का सानिध्य, मार्गदर्शन और सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आपको मानसिक बल और सही दिशा मिलेगी। वाहन सुख और भौतिक सुविधाओं में वृद्धि मिलने की सम्भावना है। आज आपको कोई नई सुविधा प्राप्त होगी या जीवन को अधिक आरामदायक बनाने से जुड़े कार्य पूरे करेंगे।
उपाय- चांदी की डिब्बी में शहद भरकर जेब में रखें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज व्यवसाय में पैसों के लेन-देन से जुड़े मामलों में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। किसी भी आर्थिक निर्णय, भुगतान या निवेश से पहले पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें। जल्दबाजी या लापरवाही भविष्य में परेशानी का कारण बन सकती है।
उपाय- ससुराल पक्ष से संबंध मधुर रखें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। यदि आप किसी नई साझेदारी की योजना बना रहे हैं, तो फिलहाल उसे कुछ समय के लिए स्थगित रखना बेहतर रहेगा। परिस्थितियों का अच्छी तरह मूल्यांकन करने के बाद ही कोई बड़ा निर्णय लें। इन सबके बीच मन में शांति और प्रसन्नता के भाव बने रहेंगे। यदि आप धैर्य और संयम बनाए रखेंगे, तो परिस्थितियों को सकारात्मक दिशा में ले जाने में सफल रहेंगे।
उपाय- घर में चौड़े पत्ते वाले पौधे न रखें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। दांपत्य जीवन में तनाव या व्यस्तता के कारण जीवनसाथी के साथ छोटी-मोटी तकरार होने की सम्भावना है। समझदारी और शांत व्यवहार से स्थिति जल्दी सामान्य हो जाएगी। रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए संवाद पर ध्यान दें। एक-दूसरे के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त करने से संबंधों में खुशी और अपनापन बढ़ेगा। छोटी-छोटी खुशियां आपके रिश्ते को और मजबूत बनाने में सहायक रहेंगी।
उपाय- उबले आलू सफ़ेद गाय को खिलाएं।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज मन में आशा और निराशा के मिले जुले भाव बने रहेंगे। कभी आत्मविश्वास महसूस होगा तो कभी कुछ बातों को लेकर चिंता या असमंजस की स्थिति बन जाएगी। ऐसे समय में सकारात्मक सोच बनाए रखना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
उपाय- काले तिल दूध में मिलाकर पीपल के पेड़ पर चढ़ाएं।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। यदि उनकी तबीयत से जुड़ी कोई समस्या है, तो उसे नजरअंदाज न करें और समय पर उचित देखभाल करें। रहन- सहन और दैनिक जीवन में कुछ असुविधाएं महसूस हो सकती हैं, लेकिन परिवार का सहयोग और साथ आपको मानसिक मजबूती प्रदान करेगा। कारोबार की स्थिति सामान्य से अच्छी रहेगी और कार्यों में निरंतरता बनी रहेगी।
उपाय- श्री कृष्ण को मक्खन का भोग लगायें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज आपकी वाणी का प्रभाव बढ़ेगा और लोग आपकी बातों को महत्व देंगे। हालांकि कभी-कभी बोलचाल में कठोरता आ सकती है, इसलिए शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें ताकि किसी के साथ अनावश्यक मतभेद न हो। खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है, इसलिए आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा।
उपाय- लाल रंग की वस्तुओं का दान करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
