आज का राशिफल 13 फरवरी, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Thursday, Feb 12, 2026 - 12:05 PM (IST)

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। यदि आज आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो उससे जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी पहले अच्छी तरह हासिल करना बेहद जरुरी रहेगा, क्योंकि लापरवाही की स्थिति में आपके साथ धोखा होने की संभावना बन सकती है।
उपाय- लाल वस्त्र, लाल मसूर, गुड़, गेहूं, तांबा, लाल झंडा रविवार को दान करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी भी महत्वपूर्ण काम या निर्णय को लेने से पहले किसी अनुभवी और भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह अवश्य लें, क्योंकि आज जल्दबाज़ी या अकेले लिए गए कुछ फैसले गलत साबित होने की आशंका बनी हुई है।
उपाय- चावल में हल्दी मिलाकर जल प्रवाहित करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज किसी पर भी बिना जांच- पड़ताल के भरोसा न करें। कार्यक्षेत्र में किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसकी सभी शर्तों को ध्यान से समझें। नौकरी में बदलाव की कोशिश कर रहे युवाओं को अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं और उनकी मेहनत सफल होने की संभावना बनी हुई है।
उपाय- बेसन के हलवे का सेवन करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। युवाओं के लिए आज राहत की खबर है क्योंकि नौकरी से संबंधित किसी विभागीय परीक्षा या चयन प्रक्रिया में उन्हें मनोनुकूल और संतोषजनक परिणाम मिलने की प्रबल संभावना दिखाई दे रही है।  दांपत्य जीवन में आपसी समझ और मधुरता बनी रहेगी।
उपाय- झूठ, धोखा और गलत मार्ग से बचें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। महिलाओं को अपनी सेहत को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी और दिनचर्या तथा खानपान पर विशेष ध्यान देना लाभदायक रहेगा। व्यापार के विस्तार के लिए कुछ धन निवेश करने का विचार बनेगा, जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
उपाय- हरा धनिया, हरी मूंग दाल, पालक, सेब, हरी सब्जियां खाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। पति-पत्नी के बीच आज आपसी समझ, प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा, जिससे दांपत्य जीवन में सुखद और संतोषजनक वातावरण रहेगा। युवा प्रेमियों में भी भावनात्मक नजदीकियां बनी रहेंगी और उनको एक-दूसरे की भावनाओं को समझने का अवसर मिलेगा।
उपाय- वाइट या चमकीले कपड़े पहनें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। पिछले कुछ समय से चली आ रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से कुछ राहत महसूस हो सकती है, जिससे मन हल्का रहेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, जो मन को शांति और स्थिरता प्रदान करेगी।
उपाय- केले के वृक्ष का पूजन करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज आपको खानपान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यक है, ताकि आप स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से बचे रहें। कार्यक्षेत्र में कुछ शत्रु आपके लिए बाधाएं खड़ी करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आप धैर्य, सूझबूझ और समझदारी से काम लेते हुए सभी परिस्थितियों को अपने पक्ष में संभालने और समस्याओं का समाधान निकालने में सक्षम रहेंगे।
उपाय- शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज यदि किसी भी प्रकार की यात्रा की योजना बन रही है तो उसे स्थगित करने का प्रयास करना आपके लिए बेहतर रहेगा, क्योंकि यात्रा के दौरान अनावश्यक समस्या या असुविधा आपको परेशान कर सकती हैं।
उपाय- लाल रंग की वस्तुओं का दान करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News