आज का राशिफल 11 जून, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Thursday, Jun 11, 2026 - 01:53 AM (IST)

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। यदि कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या चल रही है, तो उसे नजरअंदाज न करें और समय पर उचित देखभाल करें। आज खुद के स्वभाव में धैर्य की कमी महसूस हो सकती है, इसलिए बातचीत करते समय संतुलन और संयम बनाए रखें। जल्दबाजी में कही गई बात किसी गलतफहमी का कारण बन सकती है।
उपाय- लाल रंग के रुमाल अपने पास रखें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज किसी अज्ञात भय या चिंता के कारण मन थोड़ा परेशान रहेगा। ऐसी स्थिति में नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें और धैर्य बनाए रखें। जीवनसाथी का सहयोग और साथ आपको मानसिक मजबूती प्रदान करेगा।
उपाय- मंदिर में चावल दान करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज दिनभर भागदौड़ और व्यस्तता अधिक रहेगी। कारोबार से जुड़े लोगों को अपने काम पर विशेष ध्यान देना होगा, क्योंकि मेहनत अपेक्षाकृत अधिक रहेगी। आपकी लगन और परिश्रम भविष्य में अच्छे परिणाम मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए किसी विशेष कार्य या परियोजना के संबंध में विदेश यात्रा का योग बन रहा हैं।
उपाय- केले के वृक्ष की सेवा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज आपको अपने व्यवहार और भावनाओं पर विशेष नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। क्रोध और आवेश की अधिकता से बचें, क्योंकि जल्दबाज़ी में की गई प्रतिक्रिया रिश्तों और कार्यों दोनों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। संयम और धैर्य बनाए रखना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
उपाय- मंदिर में मूली दान करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उनकी जरूरतों और स्वास्थ्य संबंधी बातों को नजरअंदाज न करें। माता-पिता का सानिध्य और आशीर्वाद मिलेगा, जिससे मानसिक बल और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होने के संकेत हैं लेकिन इसके लिए आपको अपेक्षाकृत अधिक मेहनत और परिश्रम करना पड़ सकता है। कार्यों की व्यस्तता बनी रहेगी और जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी।
उपाय- हरी सब्जियों का सेवन करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज रहन-सहन और दिनचर्या में कुछ अव्यवस्था रहेगी। इसलिए अपने समय और कार्यों को व्यवस्थित रखने का प्रयास करें। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव या चुनौतियां महसूस करेंगे, लेकिन भाई-बहनों का सहयोग और समर्थन आपके साथ रहेगा।
उपाय- जीवनसाथी को उपहार दें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज मन में अशांति या बेचैनी बनी रहेगी, इसलिए अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखें और किसी भी निर्णय को भावनाओं में बहकर न लें। शांत मन और संतुलित सोच से आप परिस्थितियों को बेहतर ढंग से संभाल पाएंगे।
उपाय- काले तिल दूध में मिलाकर पीपल के पेड़ पर चढ़ाएं।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज कार्यक्षेत्र में परिवर्तन का प्रयास करेंगे। यह बदलाव नई जिम्मेदारियों, कार्यशैली या स्थान परिवर्तन के रूप में सामने आ सकता है। अधिकारियों का सहयोग मिलने से आपके महत्वपूर्ण कार्य आसानी से पूरे हो सकते हैं और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
उपाय- रात में गुड़ का सेवन न करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज व्यर्थ के क्रोध और आवेश से बचना जरूरी होगा। स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन रह सकता है, इसलिए किसी से भी बातचीत करते समय संयम और धैर्य बनाए रखें। शांत और संतुलित व्यवहार आपको अनावश्यक विवादों से बचाएगा।
उपाय- भाइयों का ध्यान रखें और उनके साथ अच्छे संबंध रखें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News