आज का राशिफल 7 जुलाई, 2025- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Sunday, Jul 06, 2025 - 03:39 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। सरकारी नौकरी कर रहे व्यक्तियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा, उनके सभी रुके काम आज पूरे होने की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का उचित योगदान मिलेगा। आज स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- लाल रंग के रुमाल अपने पास रखें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। अपरिचित व्यक्तियों के साथ अधिक व्यवहारिक मत बने। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें अन्यथा खुद के लिए कोई परेशानी खड़ी कर लेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, वर्ना दुर्घटना होने की सम्भावना है।
उपाय- चांदी के पात्र में दूध पियें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। संतान की शिक्षा को लेकर कोई शुभ समाचार मिलेगा जिससे आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। परिवार के कामों को पूरा करना आज आपकी प्राथमिकता रहेगी। आज कोई नया निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें।
उपाय- मंदिर में पुजारी को पीले रंग के वस्त्र दान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। व्यापार में विपरीत परिस्थिति आने पर आप अपनी योग्यता से कुछ बेहतरीन निर्णय लेंगे। घर का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। बदलते मौसम के कारण एलर्जी होने की संभावना है। ससुराल पक्ष से कोई आपसे मिलने आएगा।
उपाय- परनिंदा से बचें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में चल रही राजनीति से दूर रखने की कोशिश करें। आज किसी को पैसा उधार देने से बचें। प्रॉपर्टी खरीदने से पहले दस्तावेजों का अच्छे से अध्ययन करने की आवश्यकता है। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा।
उपाय- घर में चौड़े पत्ते वाले पौधे न रखें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। बच्चों को अनुशासित रखने में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए समय उचित है परन्तु किसी अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन अवश्य लें। घर में मेहमानों के आने से वातावरण सुखद बना रहेगा।
उपाय- चने की दाल गाय को खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आय और व्यय में उचित संतुलन बना कर रखने की जरुरत है। काम की व्यस्तता के बावजूद अपने रुचिपूर्ण कामों के लिए समय निकाल लेंगे। घुटनों का दर्द आपको परेशान करेगा।
उपाय- कुत्ते को रोटी खिलाये।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। व्यापार के सिलसिले में कोई उपलब्धि मिल सकती है। साझेदार के साथ पारदर्शिता रखने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों को आपका काम बहुत पसंद आएगा। पति पत्नी के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में लापरवाही के कारण बनते कामों में रूकावट आ सकती है। घर में मांगलिक कार्यक्रम की योजना पर विचार बनेगा। व्यापार में अपनी पिछली कमियों से सीख लेकर आगे बढ़ने के लिए उचित समय है।
उपाय- लाल चन्दन का तिलक लगायें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News