आज का राशिफल 27 फरवरी, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Friday, Feb 27, 2026 - 05:10 AM (IST)

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। व्यवसाय में सहयोगियों के साथ तालमेल पहले से बेहतर बनेंगे, साथ ही अधिकारियों के साथ चल रहा कोई पुराना मतभेद समाप्त हो सकता है। आज किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेते समय थोड़ी सावधानी बरतना आपके हित में रहेगा।
उपाय- ताम्बे के बर्तन मंदिर में दान करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज आप अपने सभी कामों को समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे, जिससे आत्मसंतोष और कार्यक्षमता दोनों में वृद्धि होगी। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी और वरिष्ठों के सामने आपकी छवि मजबूत बनेगी।
उपाय- रात्रि में दूध का सेवन न करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलने की संभावना है और उनके प्रयास रंग लाएंगे। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने जा रहे हैं, तो बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर निकलना शुभ रहेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों के लिए विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव आएगा।
उपाय- मंदिर में पुजारी को पीले रंग के वस्त्र दान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। कंप्यूटर और तकनीकी क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को लाभदायक अवसर प्राप्त होंगे। नई परियोजनाओं से आर्थिक स्थिति में मजबूती आ सकती है। आज घर-परिवार से जुड़े कामों को पूरा करना आपकी प्राथमिकता रहेगी।
उपाय- नीले रंग के वस्त्रों का परहेज़ करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। घर के पारिवारिक माहौल को संतुलित और सकारात्मक बनाए रखने के लिए यह बेहद जरूरी है कि बाहरी व्यक्तियों का अनावश्यक हस्तक्षेप आपके निजी मामलों पर न पड़ने दे। आज कार्यक्षेत्र में आपके लिए नई संभावनाओं के द्वार खुल सकते हैं।
उपाय- पानी वाला हरा नारियल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। युगल प्रेमियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है और उनके रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन में भी नई खुशियां आने से वातावरण आनंदमय बना रहेगा। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट या नई जिम्मेदारी का दायित्व आपको सौंपा जा सकता है, जिसे आप अपनी मेहनत से सफलतापूर्वक निभाएंगे।
उपाय- जीवनसाथी को उपहार दें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रूप से ठीक रहेगा, लेकिन बदलते मौसम के प्रभाव को नजरअंदाज करना नुकसानदेह हो सकता है, इसलिए खानपान और दिनचर्या में लापरवाही बिल्कुल न करें। अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की जरूरत है।
उपाय- कानों में सोना धारण करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई नई योजना बनाने या निवेश के बारे में गंभीरता से विचार करने के लिए भी समय अनुकूल है। आज विशेष रूप से अपनी वाणी में मधुरता और संयम बनाए रखना आवश्यक है, क्योंकि आपकी बातों का सीधा प्रभाव आपके संबंधों और कामों पर पड़ेगा।
उपाय- घर में जंग लगा हथियार न रखें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आज पदोन्नति के मार्ग धीरे- धीरे प्रशस्त होते नजर आएंगे, इसलिए अपने काम पर पूरा ध्यान केंद्रित रखें। परिवार में कुछ रुके हुए काम घर के बड़ों की सलाह और मार्गदर्शन से गति पकड़ते दिखाई देंगे।
उपाय- लाल रंग का कलावा धारण करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News