आज का राशिफल 7 अप्रैल, 2025- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
punjabkesari.in Monday, Apr 07, 2025 - 06:55 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज व्यवसायिक कार्य से सम्बंधित छोटी यात्रा कर सकते हैं। सरकारी नौकरी कर रहे व्यक्तियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन थोड़ा कमजोर रहने वाले है, छोटी सी परेशानी होने पर तुरंत किसी डॉक्टर से सलाह लें।
उपाय- रविवार के दिन नमक रहित भोजन करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी। बनते कामों में रूकावट आने से मन उदास रहेगा। परिवार के सदस्यों के बीच किसी छोटी सी बात को लेकर मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय- घर में चांदी के बर्तन रखें और उनका उपयोग करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। व्यापार में काम को लेकर आज किसी नयी पार्टी से सम्पर्क बनेगा। कार्यक्षेत्र में आज छोटे लालच में आकर अपने सिद्धांतों का अनादर करने से बचें अन्यथा सहकर्मियों के सामने आपकी छवि खराब हो सकती है।
उपाय- मंदिर में पुजारी को पीले रंग के वस्त्र दान करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। कारोबार में आज विदेशी उत्पादन से सम्बंधित किसी काम को लेकर अपने साझेदार के साथ चर्चा करेंगे। दूर विदेश में रहने वाले किसी मित्र से आज फ़ोन के माध्यम से बातचीत कर मन प्रसन्न होगा।
उपाय- रसोई में बैठ कर भोजन करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कारोबार में आज अपने अधीनस्थों की आर्थिक मदद करनी पड़ेगी। अचल संपत्ति में निवेश के बारे में विचार बना सकते हैं। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय आज आपको अपनी बुद्धिमत्ता और विवेक से काम लेने की आवश्यकता है, जल्दीबाज़ी में नुकसान हो सकता है।
उपाय- पक्षियों को दाना डालें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। युवा अपने करियर का विस्तार करने के लिए उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए किसी इंस्टिट्यूट में दाखिले का विचार बना सकते हैं। युगल प्रेमी आज अपने भविष्य को लेकर कोई महत्वपूर्ण फैसला लेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को आज कोई शुभ समाचार मिलेगा।
उपाय- छोटी कन्याओं को मिश्री युक्त खीर खाने को दें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज कुछ समय आत्म मनन करने की आवश्यकता है। अपनी पिछली गलतियों से सीख लेकर भविष्य की तरफ सकारात्मक कदम उठाने की सलाह दी जाती है। कारोबार में आज कुछ नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। आज शुरू किये गए सभी काम समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। कारोबार में लम्बे समय तक चलने वाली किसी योजना को क्रियान्वित करने का विचार बना सकते हैं।
उपाय- कुत्ते को रोटी में सरसों का तेल लगा कर खाने को दें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों को सुनियोजित तरीके से पूरा करने में सक्षम रहेंगे। अनजान व्यक्तियों पर अधिक भरोसा न करें अन्यथा किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने की संभावना है।
उपाय- शहद का सेवन करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in