आज का राशिफल 15 मार्च, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Sunday, Mar 15, 2026 - 05:10 AM (IST)

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। बच्चों के साथ आज अच्छा समय व्यतीत करेंगे, उनके साथ बिताए गए ये पल आपको मानसिक खुशी और ताजगी प्रदान करेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद भी आपको प्राप्त होगा, जिससे आपके मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होगा।
उपाय- सूर्यदेव को लाल वस्त्र या लाल फूल अर्पित करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। पारिवारिक जीवन में सुखद वातावरण बना रहेगा। आप घर पर अपने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे, जिससे आपसी संबंधों में और अधिक स्नेह व अपनापन बढ़ेगा। आज आप अपने कामों और योजनाओं को लेकर गंभीरता से विचार करेंगे और भविष्य के लिए नई दिशा तय करने का प्रयास भी करेंगे।
उपाय- सार्वजानिक स्थान में जल उपलब्ध करवाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए कई सुखद संभावनाएं लेकर आया है। आकस्मिक धन लाभ मिलने की संभावना बन रही है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। यह लाभ किसी पुराने निवेश, रुके हुए भुगतान या किसी अप्रत्याशित अवसर के रूप में मिल सकता है।
उपाय- गुरु, शिक्षक और बुजुर्गों का सम्मान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज आपके मन में ऑनलाइन बिज़नेस शुरू करने का विचार आएगा। आप इस दिशा में नई संभावनाओं और अवसरों के बारे में सोच-विचार कर सकते हैं। यदि आप सही योजना और जानकारी के साथ आगे बढ़ते हैं, तो भविष्य में यह निर्णय आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है।
उपाय- गले में चांदी धारण करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को आज अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए थोड़ी अधिक मेहनत और लगन दिखानी पड़ सकती है। निरंतर प्रयास और सही रणनीति अपनाने से आप अपने उद्देश्य को हासिल करने में सफल रहेंगे।
उपाय-  दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। पारिवारिक जीवन में आज खुशियों का माहौल बना रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक या छोटी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है, जिससे सभी को साथ में समय बिताने और आनंद लेने का अवसर मिलेगा।
उपाय- सुबह “ॐ शुं शुक्राय नमः” जाप करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज का दिन विद्यार्थियों को यह एहसास कराएगा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर परिश्रम और धैर्य बहुत आवश्यक होते हैं। यदि आप अपने लक्ष्य के प्रति पूरी लगन और मेहनत से आगे बढ़ते रहेंगे, तो धीरे धीरे आपके प्रयास अवश्य सफल होंगे।
उपाय- काले तिल का दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज कार्यक्षेत्र में काम का बोझ सामान्य से अधिक बना रह सकता है, जिसके कारण मानसिक दबाव और थकान महसूस हो सकती है। अधिक व्यस्तता के चलते सहकर्मियों के साथ छोटी-छोटी बातों को लेकर बहस बाजी या मतभेद की स्थिति बन सकती है।
उपाय- काली उड़द की दाल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। अविवाहित व्यक्तियों के लिए आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है। आज विवाह से संबंधित कोई अच्छा प्रस्ताव मिलने की संभावना है, जो भविष्य के लिए सकारात्मक दिशा प्रदान करेगा। यह प्रस्ताव परिवार और आपके मन दोनों को संतोष देने वाला साबित होगा।
उपाय- भाई के साथ अनावश्यक झगड़ा न करें।  
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News