आज का राशिफल 16 मार्च, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
punjabkesari.in Monday, Mar 16, 2026 - 05:10 AM (IST)
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। निजी जीवन में आज युवा वर्ग कुछ सकारात्मक बदलाव करने का प्रयास करेंगे, जैसे अपनी दिनचर्या में सुधार या किसी नई आदत को अपनाने की कोशिश करेंगे। सरकारी नौकरी कर रहे व्यक्तियों के लिए आज का दिन पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगा।
उपाय- तांबे के बर्तन में पानी पीएं।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। व्यवसाय में विपरीत चल रहे समय में संयम और धैर्य बनाए रखना बेहद आवश्यक होगा। यदि आप शांत और समझदारी से परिस्थितियों को संभालेंगे, तो अनावश्यक विवाद से बचा जा सकता है और कार्य भी सुचारू रूप से आगे बढ़ पाएंगे।
उपाय- ॐ नमः शिवाय का जाप करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। सामाजिक गतिविधियों के प्रति आपकी रुचि आज बढ़ सकती है। आप किसी सामाजिक कार्य, सेवा या सामुदायिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित महसूस करेंगे, जिससे आपको आत्मिक संतोष मिलेगा और नए लोगों से संपर्क भी बढ़ेगा।
उपाय- केले के वृक्ष का पूजन करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। अपनी व्यवसायिक योजनाओं को किसी के साथ साझा करने से बचें। आपकी व्यापारिक योजनाएं यदि समय से पहले सार्वजनिक हो जाती हैं, तो कोई अन्य व्यक्ति उसका लाभ उठा सकता है। इसलिए गोपनीयता बनाए रखना और सही समय पर ही अपने विचार साझा करना आपके लिए अधिक सुरक्षित और लाभदायक रहेगा।
उपाय- खोटे सिक्के जल में प्रवाहित करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज का दिन व्यापारियों के लिए लाभदायक रहने वाला है। व्यापार में कामकाज अच्छा चलेगा और ग्राहकों से अच्छा सहयोग मिल सकता है। नए ऑर्डर मिलने या पुराने सौदों से अच्छा मुनाफा होने की भी संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और भविष्य के लिए उत्साह बढ़ेगा।
उपाय- दुर्गा मंदिर में हरे रंग की चूड़ियां अर्पित करें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज अविवाहित युवा वर्ग के लिए थोड़ा संयम और सजगता बरतने का समय है। विपरीत लिंगी के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है, जिससे कुछ समय के लिए मन अपने लक्ष्यों से भटकने की संभावना बन रही है। ऐसे में आवश्यक है कि आप अपनी प्राथमिकताओं को याद रखें और भावनाओं में बहकर अपने भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों को नजरअंदाज न करें।
उपाय- भगवान को सफेद फूल चढ़ाएं।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह समय विशेष रूप से मेहनत और एकाग्रता की मांग करता है। यदि वे मनोवांछित अंक प्राप्त करना चाहते हैं, तो उन्हें अतिरिक्त मेहनत और नियमित अभ्यास पर ध्यान देना होगा।
उपाय- साधारण, सरल और सादा जीवन शैली रखें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज आप अपने दिन की शुरुआत बड़े जोश, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा के साथ करेंगे। सुबह से ही मन में नई योजनाओं को पूरा करने की प्रेरणा रहेगी, जिससे आप अपने कार्यों को पूरे आत्मविश्वास और लगन के साथ आगे बढ़ाएंगे।
उपाय- आलस्य से बचें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज अनजान व्यक्तियों पर जल्दी भरोसा करने से बचें। किसी भी नए व्यक्ति से व्यवहार करते समय सावधानी और समझदारी रखना आवश्यक है, क्योंकि जल्दबाजी में किया गया विश्वास कभी-कभी नुकसान का कारण बन सकता है।
उपाय- लाल चंदन का तिलक लगायें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
