आज का राशिफल 21 मार्च, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2026 - 05:10 AM (IST)

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज सुबह आप थोड़ी थकान या आलस महसूस करेंगे लेकिन शांत मन से काम करेंगे तो दिन के जरूरी काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है। सही खान-पान, पर्याप्त आराम और हल्का व्यायाम आपको दिनभर अच्छा महसूस करने में मदद करेंगे।
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आर्थिक दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में बेहतर हो सकती है और आय के कुछ नए अवसर भी सामने आयेंगे। साथ ही किसी धार्मिक यात्रा या तीर्थ स्थल पर जाने की योजना बन सकती है, जिससे आपको मानसिक शांति और आध्यात्मिक संतोष प्राप्त होगा।
उपाय- शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में विपरीत चल रही स्थिति में आप धैर्य, समझदारी और निरंतर प्रयास के साथ काम करेंगे, तो इन परिस्थितियों को अपने पक्ष में बदलने में सफल हो सकते हैं। घर के बड़ों का अनुभव भी आज आपको मिलता रहेगा।
उपाय- केले के वृक्ष की सेवा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। संतान विदेश में शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा आपके सामने जाहिर करेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य और संतुलित रहने की संभावना है। पड़ोसियों के साथ आज किसी बात पर विवाद होने की सम्भावना बनती है।
उपाय- परनिंदा से बचें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज किसी से भी बातचीत के दौरान कठोर शब्दों से बचें, ताकि रिश्तों में खटास न आए। साथ ही रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को मधुर बनाए रखने का प्रयास करें। छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करके प्रेम और सहयोग की भावना बनाए रखने से रिश्तों में दूरी आने से रोका जा सकता है।
उपाय- तुलसी के पौधे की सेवा करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए रचनात्मकता और सकारात्मक बदलाव लेकर आया है। आपकी रचनात्मक प्रतिभाएं उभरकर सामने आएंगी और आप अपने विचारों तथा कार्यशैली से लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे।
उपाय- लक्ष्मी नारायण मंदिर में घी और चावल दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। व्यावसायिक तनाव को अपने पारिवारिक जीवन की सुख-शांति पर हावी न होने दें। कामकाज में आने वाली चुनौतियां और जिम्मेदारी कभी-कभी मन को व्यस्त और तनावग्रस्त बना सकती हैं, लेकिन कोशिश करें कि घर के माहौल को इससे प्रभावित न होने दें।
उपाय- काले तिल का दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज व्यापार से जुड़े लोगों को अपनी योग्यता और कार्य क्षमता को साबित करने के लिए अधिक मेहनत और समर्पण की आवश्यकता पड़ सकती है। इस समय कुछ चुनौतियां सामने आएंगी, जिनके कारण काम में थोड़ी रुकावट या दबाव महसूस हो सकता है।
उपाय- रात में गुड़ का सेवन न करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज के दिन कर्ज के लेन-देन से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी को उधार देने या स्वयं उधार लेने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें, क्योंकि बाद में यह परेशानी का कारण बन सकता है। पारिवारिक और सामाजिक रिश्तों में संतुलन बनाए रखना आवश्यक होगा।
उपाय- सात्विक भोजन करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News