आज का राशिफल 20 मार्च, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
punjabkesari.in Friday, Mar 20, 2026 - 05:10 AM (IST)
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक और सुखद संकेत लेकर आया है। दिन की शुरुआत ही किसी अच्छी खबर से होगी, जिससे आपके मन में प्रसन्नता और उत्साह बना रहेगा। यह खबर आपके काम, परिवार या किसी व्यक्तिगत प्रयास से जुड़ी हो सकती है, जो आपको आगे बढ़ने की नई प्रेरणा देगी।
उपाय- आदित्य हृदयम का पाठ करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज व्यवसाय को लेकर यात्रा करेंगे। यह यात्रा सुखद और लाभदायक रहने की संभावना है। इस दौरान आपको नए अनुभव और अवसर मिल सकते हैं। आपके काम और व्यवहार से आसपास के लोग प्रसन्न रहेंगे, जिससे आपको सम्मान और सराहना प्राप्त होगी।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आज आप सक्रिय भूमिका निभाएंगे। किसी सामाजिक या सामुदायिक कार्य में भाग लेने से आपको आत्मिक संतोष मिलेगा और लोगों के बीच आपकी छवि बेहतर बनेगी। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करना विशेष रूप से लाभदायक रहेगा।
उपाय- चने की दाल मंदिर में दान करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। बदलते मौसम का आज घर के बड़ों के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए ठंड-गर्मी से बचाव रखें, संतुलित आहार लें और अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित बनाए रखें, ताकि आप स्वयं को स्वस्थ और ऊर्जावान बनाए रख सकें।
उपाय- रसोई में बैठ कर भोजन करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आर्थिक मामलों को लेकर किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ वाद-विवाद जैसी स्थिति बनने की संभावना भी है। धन से जुड़े मामलों में छोटी सी गलतफहमी भी तनाव पैदा कर सकती है, इसलिए धैर्य और समझदारी से बातचीत करना बेहतर रहेगा।
उपाय- ख़राब घड़ी घर में न रखें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज आपका मन आध्यात्मिकता की ओर आकर्षित होगा । ईश्वर भक्ति, पूजा-पाठ या ध्यान में समय बिताने से आपको मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होगा। यह समय आपको भीतर से मजबूत बनाने और जीवन को अधिक संतुलित दृष्टि से देखने में मदद मिलेगी।
उपाय- सफेद वस्तुओं का दान करें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। विशेष रूप से घुटनों और जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ सकती है, जिससे चलने-फिरने या काम करने में असुविधा महसूस होगी, इसलिए अत्यधिक शारीरिक मेहनत से बचें और आराम का भी ध्यान रखें।
उपाय- मंदिर की छत पर एक तिकोना झंडा लगायें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज घर के वातावरण को संतुलित और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए अनुशासन और आपसी समझ बनाए रखना बेहद आवश्यक होगा। यदि परिवार के सभी सदस्य अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को सही ढंग से निभाते हैं, तो घर में शांति और सामंजस्य बना रहेगा।
उपाय- शमी के पौधे की सेवा करें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। विद्यार्थियों और युवाओं के लिए आज का दिन राहत देने वाला साबित होगा। पढ़ाई या करियर से जुड़ी किसी समस्या का समाधान मिलने की संभावना है, जिससे मन का तनाव कम होगा और भविष्य को लेकर स्पष्टता भी आएगी।
उपाय- लाल रंग की वस्तुओं का दान करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
