आज का राशिफल 10 मार्च, 2025- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
punjabkesari.in Sunday, Mar 09, 2025 - 02:00 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन जोश और उत्साह से भरा हुआ रहेगा। दूसरों की गलतियों पर ध्यान देने के बजाय आज आपको अपने महत्वपूर्ण कामों के प्रति गंभीर होने की आवश्यकता है। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार होगी।
उपाय- घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। व्यावसायिक गतिविधियां दिन की शुरुआत में थोड़ा असंतुलित हो सकती हैं परन्तु शाम तक आप स्थिति को अपने नियंत्रण में कर लेंगे। विद्यार्थी आज इन्टरनेट के माध्यम से किसी ऐसे विषय के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश करेंगे, जो उनके लिए बिल्कुल नया विषय होगा।
उपाय- पीपल के वृक्ष पर दूध चढ़ाएं।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आर्थिक स्थिरता बनी रहेगी। घर के बड़ों का स्नेह और आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। प्राइवेट नौकरी कर रहे व्यक्तियों पर काम का बोझ रहेगा, जिस कारण आज ओवरटाइम करना पड़ेगा।
उपाय- घर में पीतल के बर्तन का उपयोग करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। सरकारी नौकरी कर रहे व्यक्तियों के लिए आज का दिन चुनौतियों से भरा हुआ रहेगा। जल्दबाज़ी में किये गए सभी निर्णय गलत साबित होंगे। आज कोई नया निवेश करने से बचें। आज अपने विचारों को दूसरों के सामने व्यक्त करने में परेशानी होगी।
उपाय- ख़राब विद्युत का सामान घर में न रखें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। विद्यार्थियों को खुद को साबित करने के लिए अधिक मेहनत करनी की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता और सूझबूझ अधिकारियों को जटिल मुद्दों पर निर्णय लेने में मदद करेगी। आज किसी बड़ी मीटिंग को संबोधित करने का मौका भी मिलेगा।
उपाय- हरी सब्जियों का सेवन करें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। पति-पत्नी के बीच ईगो की लड़ाई रहेगी। बदलते मौसम के कारण सर्दी-खांसी होने की सम्भावना है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के बावजूद अपने रूचि पूर्ण कामों के लिए समय निकाल लेंगे। व्यर्थ के खर्चों से दूर रहने की कोशिश करें।
उपाय- उबले आलू सफ़ेद गाय को खिलाएं।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। सरकारी नौकरी का रहे व्यक्तियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आज खुद के लिए आत्ममंथन करके अपने व्यक्तित्व में कुछ सकारत्मक बदलाव करने में कामयाबी हासिल होगी। स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की आवश्यकता है।
उपाय- काले-सफ़ेद तिल शिवलिंग पर अर्पित करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। कारोबारी गतिविधियों पर दूसरों के ऊपर निर्भर रहने के बजाय सभी स्थितियों का खुद निरीक्षण करने की सलाह दी जाती है। प्राइवेट नौकरी कर रहे व्यक्ति आज नौकरी में बदलाव के बारे में विचार बना सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
उपाय- शनि चालीसा का पाठ करें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। व्यवसाय में साझेदार की गतिविधियों पर नज़र रखें। सामाजिक कार्यों से जुड़े व्यक्तियों के संपर्कों में वृद्धि होगी। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आज किसी पुराने मित्र से बहुत दिनों बाद मुलाकात होगी।
उपाय- लाल रंग का कलावा धारण करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in