आज का राशिफल 13 मई, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Monday, May 13, 2024 - 07:45 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना बनाएंगे। कार्यक्षेत्र पर कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। बेकार के वहम से दूर रहें अन्यथा परिवार के सदस्यों के बीच रिश्तों में खटास उत्पन्न कर लेंगे।
उपाय- गुड़ खाकर घर से बाहर निकलें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। कामकाज की अधिकता के कारण निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियां और भावनाओं के मध्य एक संतुलन बनाने की आवश्यकता है। आज व्यावसायिक स्तर पर ज्यादा क्रियाशील रहेंगे।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आपका मन समाज सेवा के कार्य की तरफ ज्यादा आकर्षित रहेगा। अनजान व्यक्तियों से बातचीत करते समय सावधानी बरतें। आज त्वचा में किसी तरह का इन्फेक्शन होने की सम्भावना है। घर के बड़ों का प्रेम और आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाकर किसी अधूरे काम को पूरा करने की कोशिश करें। विदेश यात्रा करने का मौका मिलने की सम्भावना है। कंप्यूटर के काम से जुड़े व्यक्तियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा।  
उपाय- नीले रंग के वस्त्रों का परहेज़ रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। व्यावसायिक गतिविधियां आपके अनुकूल रहेंगी। आज व्यापार और व्यवसाय में भी कुछ परिवर्तन संभव हैं। आज आप जो भी काम शुरू करेंगे, वह समय रहते पूरा करने में सक्षम रहेंगे। भाई अपनी बहनों को कोई कीमती उपहार देंगे।
उपाय- घर में चौड़े पत्ते वाले पौधे न रखें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। माता की मदद से आज जो भी काम शुरू करेंगे उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को आज अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। विद्यार्थी अपने लक्ष्यों को लेकर गंभीर दिखाई देंगे। वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी।
उपाय- सफेद चंदन का तिलक लगायें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। महिलाओं का मन आध्यात्मिक कार्यों में अधिक लगेगा। पुरानी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से कुछ दिनों के लिए राहत मिलेगी। यदि घर के पुनर्निर्माण की योजना बना रहे हैं तो कुछ समय के लिए अपनी योजना को स्थगित करें।
उपाय- काले-सफ़ेद तिल शिवलिंग पर अर्पित करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज किसी काम को करने में जल्दबाजी न करें अन्यथा कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। पिछले कुछ निवेश से आज आपको भुगतान मिलना शुरू होगा। आज किसी भी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करने से पहले उनको पढ़ लें।
उपाय- कौवों को रोटी दें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी का सहयोग न मिलने से दैनिक कार्यों को समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे। आज सरकारी काम बनते-बनते अटक सकते हैं। आपके स्वभाव में निरसता उत्पन्न होने की संभावना बनती है। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है।
उपाय- नीम के वृक्ष की सेवा करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News