आज का राशिफल 14 अक्टूबर, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Monday, Oct 14, 2024 - 06:16 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19 व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। व्यापार में चल रही समस्याओं को पिता के साथ बातचीत से समाधान निकालने की कोशिश करेंगे। पैसों का लेन-देन करते समय सावधान रहें। निजी नौकरी कर रहे व्यक्तियों के वेतन में वृद्धि हो सकती है।
उपाय- बंदरों को केले खिलाएं।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। विवाह योग्य संतान के लिए विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव आएगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी। घर के नवीनीकरण की योजना बनायेंगे। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
उपाय- शिवलिंग पर प्रत्येक सोमवार पंचामृत का जल चढ़ाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। सामाजिक कार्यों में रूचि बढ़ने से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। घरेलू जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। अनजान व्यक्तियों पर अधिक भरोसा न करें। युवाओं को अपने स्वभाव में बदलाव लाने की आवश्यकता है।
उपाय- केले के वृक्ष की सेवा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। ससुराल पक्ष से मेल-मिलाप बढ़ेगा। अपनी परेशानियों को किसी परिजन के साथ साझा करेंगे। घर के बड़ों के बीच चल रहे मनमुटाव का असर पारिवारिक व्यवस्था पर पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में अपने सभी कामों को समय पर पूरा करने में सफलता मिलेगी।
उपाय- नीले रंग के वस्त्रों का परहेज़ करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। व्यापारिक गतिविधियां आपके अनुकूल बनी रहेंगी। कारोबार में लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मजबूत रहेगा। काम की व्यस्तता के बावजूद बच्चों के साथ उचित समय व्यतीत करेंगे।
उपाय- गौशाला में सेवा करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। कारोबार में महत्वपूर्ण मुद्दों पर बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने से लाभ मिलेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने से घर के सदस्यों की सराहना मिलेगी। घर की किसी महिला सदस्य के स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आ सकती है।
उपाय- सफेद वस्तुओं का दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज बड़ों के साथ वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, वाणी में मधुरता रखने की जरुरत है। आज कारोबार में व्यर्थ की उलझनों से खुद को घिरा हुआ महसूस करेंगे। विद्यार्थी एकाग्र होकर पढ़ाई में ध्यान केन्द्रित करेंगे।
उपाय- केसर का तिलक लगायें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आय और व्यय में संतुलन बना कर रखने में कामयाबी मिलेगी। सामाजिक संपर्कों की मदद से कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं को क्रियान्वित करने की कोशिश करेंगे। वाहन चलाते समय गति पर नियंत्रण रखें।
उपाय- शमी के पौधे की सेवा करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ उचित तालमेल बना रहेगा। किसी समस्या को सुलझाने में भाइयों अथवा मित्रों का पूरा साथ मिलेगा। बदलते मौसम के कारण खांसी-जुखाम की समस्या परेशान कर सकती है।
उपाय- लाल चंदन का तिलक लगायें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News