आज का राशिफल 17 दिसंबर, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Saturday, Dec 17, 2022 - 07:44 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। व्यस्तता भरी दिनचर्या से कुछ आराम पाने के लिए किसी मनोरंजक स्थान में घूमने का कार्यक्रम बनायेंगे। भविष्य की योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए घर के बड़ों की सलाह लेंगे।
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। पारिवारिक और व्यावसायिक गतिविधियों को संतुलित रखने के लिए प्रयासरत रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ दिनों से चल रही परेशानियों का आज हल मिलेगा। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ का हिस्सा लेंगे।
उपाय- शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। काम की व्यस्तता बे बावजूद परिवार के साथ शाम को अच्छा समय व्यतीत करेंगे। भौतिक सुखों का पूरा आनंद उठाएंगे।
उपाय- बेसन के हलवे का सेवन करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। परिवार के सदस्यों के व्यवहार में कुछ सकारात्मक बदलाव दिखाई देंगे, जिससे पारिवारिक वातावरण सुखद बनेगा। किसी नए काम की शुरुआत के लिए आज का दिन उपयुक्त नहीं है।
उपाय- ससुराल पक्ष से संबंध मधुर रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। विद्यार्थियों का ध्यान अपने लक्ष्यों से भटक सकता है। आज किसी बात को लेकर मन बैचेन होगा। पति-पत्नी के बीच थोड़ी अनबन हो सकती है। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, जिस कारण थका हुआ महसूस करेंगे।
उपाय- छोटी कन्याओं को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। रचनात्मक कार्यों में रूचि बढ़ेगी, जिसका इस्तेमाल घर की साज-सज्जा में कर सकते हैं। आज धन निवेश करने में कुछ अड़चने आएंगी। दाम्पत्य जीवन में प्यार भरी नोंकझोंक चलती रहेगी।
उपाय- गाय का घी मंदिर में दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। व्यापार में एकाग्रता की कमी आपके लिए हानि का कारण बन सकती है। अपनी पिछली गलतियों को सुधार कर नए सिरे से काम शुरू करने की कोशिश करें। अविवाहित व्यक्तियों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
उपाय- कानों में सोना धारण करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। साझेदार की सलाह से लाभ मिलेगा। रुके हुए व्यावसायिक सौदों को गति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के कामों में सफलता मिल सकती है। घर में करीबी रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा।
उपाय- काले और नीले रंग से परहेज करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा। योजनाबद्ध तरीके से व्यापार करने से लंबित कार्यों को पूरा करेंगे। विद्यार्थियों को धैर्य के साथ अपने विषयों को बढ़ने की आवश्यकता है।
उपाय- लाल चन्दन का तिलक लगायें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News