आज का राशिफल 21 अक्टूबर, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Friday, Oct 21, 2022 - 06:34 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। कारोबार सम्बंधित कोई नया काम शुरू करने का मन बना सकते हैं। पिता के खराब चल रहे स्वास्थ्य में सुधार आएगा। साझेदारी के कामों में पूर्ण पारदर्शिता रखें। परिजनों का हर स्थिति में साथ मिलेगा।
उपाय- सीधे हाथ में लाल मोली बांधें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। विद्यार्थी आज अपने मन पसंद की गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। व्यापार के विस्तार के लिए बैंक से लोन की स्वीकृति मिलने की सम्भावना है।
उपाय- माता के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। विद्यार्थी पढ़ाई में ध्यान एकाग्र करने में सफल रहेंगे। उनको शिक्षा के क्षेत्र में कोई उपलब्धि मिलने की सम्भावना है। व्यापार के विस्तार के लिए घर के बड़ों से सलाह अवश्य करें।
उपाय- बेसन के लड्डू बांटें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। पैसों के लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। आज उधार दिए हुए पैसे की वापसी मुश्किल से होगी। विदेश में रहने वाले मित्र से बातचीत करके मन प्रसन्न होगा। कार्यक्षेत्र में जरुरी दस्तावजों को ध्यान से पढ़ कर ही उन पर काम करें।
उपाय- मंदिर में मूली दान करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। भाई-बहनों के बीच संपत्ति से संबंधित विवाद आज सुलझता दिखाई देगा। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिलने से आपके सम्पकों में वृद्धि होगी, जिनकी मदद से आप व्यापार में कोई नयी और बड़ी डील को प्राप्त करेंगे।
उपाय- दुर्गा मंदिर में हरे रंग की चूड़ियां अर्पित करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज दिन का अधिकतम समय घर को व्यवस्थित करने में लगेगा। व्यापारियों को मनोवांछित लाभ पाने के लिए आज अधिक मेहनत करने की जरूरत है। अविवाहित व्यक्तियों के जीवन में प्रेम प्रसंग दस्तक दे सकता है।
उपाय- उबले आलू सफेद गाय को खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज मन धार्मिक कार्यों में अधिक लगेगा। संतान के साथ कुछ समय व्यतीत कर उनका मार्गदर्शन करने से उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को मजबूत महसूस करेंगे।
उपाय- कुत्ते को रोटी खिलाएं।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। प्रॉपर्टी के अहम फैसलों को आज स्थगित करने की कोशिश करें। करीबी रिश्तेदारों के सहयोग से जीवन में चल रही कुछ चिंताएं समाप्त होंगी। परिवार के साथ खरीदारी का प्रोग्राम बना सकते हैं।
उपाय- बजरंग बाण का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज शुरू किये गए सभी काम बिना किसी रूकावट के पूरे होंगे। भविष्य के लिए कुछ पैसा निवेश करना एक अच्छा फैसला होगा। पुराने मित्रों के साथ मुलाकात कर पुरानी यादें ताज़ा करेंगे।
उपाय- मसूर की दाल जल में प्रवाहित करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News