आज का राशिफल 30 सितंबर, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Friday, Sep 30, 2022 - 07:30 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में वातावरण अनुकूल रहेगा। परिजनों के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यशैली में वृद्धि होगी।
उपाय- लाल रंग के फूल शिवलिंग पर अर्पित करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। व्यापार में आज तेज़ी रहेगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। दिनचर्या व्यस्त रहेगी। दूसरों के मामलों में दखलंदाजी न करें। माता-पिता का आशीर्वाद बना रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
उपाय- पहाड़ की तस्वीर घर की साउथ वेस्ट दिशा में लगाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। सरकारी काम करने वाले व्यक्तियों को आज लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी बुद्धि और कौशल के बल पर सभी काम पूरे करेंगे। पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा। कोई रुका काम घर के बड़ों की सलाह से पूरा करेंगे।
उपाय- बेसन के लड्डू बांटें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। नौकरीपेशा व्यक्तियों को उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल बैठाने में आज परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। कंप्यूटर से सम्बंधित काम करने वाले व्यक्तियों को आज लाभ मिलेगा।
उपाय- तुलसी की माला धारण करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। भाई-बहनों के बीच मतभेद हो सकता है, आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। बातें करते समय शब्दों का सही प्रयोग करें। अविवाहित व्यक्तियों को आज विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।
उपाय- शराब का सेवन न करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। युगल प्रेमियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। वे अपने भविष्य को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आप अपने स्वभाव से सभी का मन जीत लेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।
उपाय- उबले आलू सफ़ेद गाय को खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। व्यापार में आपकी कार्यशैली में निखार आएगा। आज आपके सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। साझेदारी में काम करने से बचें। वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
उपाय- काले तिल दूध में मिला कर पीपल के पेड़ पर चढ़ाएं।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है। धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों को किसी नए प्रोजेक्ट में काम करने का अवसर मिलेगा। आय के कुछ नए साधन मिलेंगे।
उपाय- चौमुखी दिए में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। नौकरीपेशा व्यक्तियों की आय में वृद्धि होगी या पदोन्नति मिलने की सम्भावना है। घर में कोई मांगलिक कार्य सम्पन्न होगा। भाइयों अथवा मित्रों की मदद से व्यापार में कोई नया काम मिल सकता है।
उपाय- लाल चन्दन का तिलक लगायें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News