आज का राशिफल 3 जून, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Friday, Jun 03, 2022 - 07:33 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। आज आपके व्यक्तित्व में सुधार आएगा। आपके करीबी मित्र और परिजन आपसे अपनी परेशानी साझा करेंगे। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन उत्तम रहेगा।
उपाय- आदित्य हृदयम का जाप करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज कार्यक्षेत्र के सभी निर्णयों को सोच-समझ कर लें। व्यापार में आपके विरोधी आपको परेशान करने का प्रयास कर सकते हैं परन्तु आप अपनी बुद्धि और विवेक से उनकी सभी योजनाओं को परास्त करेंगे।
उपाय- माता का चरण स्पर्श करके आशीर्वाद लें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आज कोई विशेष उपलब्धि मिलने की सम्भावना है। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। युवा वर्ग को नौकरी प्राप्ति के लिए दिए गए साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों की एकाग्रता बढ़ेगी।
उपाय- भगवान विष्णु की आराधना करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज क्रोध और जल्दबाज़ी के कारण कोई बना बनाया काम बिगड़ सकता है। अपने द्वारा लिए गए निर्णयों पर पुनः विचार करें। विदेश में रहने वाले मित्रों से बातचीत होगी। घर में कोई बिजली का उपकरण ख़राब हो सकता है।
उपाय- सरस्वती माता की आराधना करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। अपने व्यापार के लिए बनाई गयी सभी योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। व्यवसाय में बहुत दिनों से लंबित कार्यों को आज पूरा करेंगे। भाई- बहन के रिश्तों में मजबूती आएगी।
उपाय- गाय को पालक खिलाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। दिन भर आलस्य से भरा रहेगा, जिस कारण व्यापार में कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ से निकल सकता है। आर्थिक मामलों में आज जोखिम लेने से बचें। कला के क्षेत्र में रूचि रखने वाले व्यक्तियों को आज कोई उपलब्धि मिलने की सम्भावना है।
उपाय- छोटी कन्याओं को मिश्री युक्त खीर खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। पैसों का लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। आज अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की जरूरत है। घर में चल रही किसी समस्या का हल निकालने में आज सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।
उपाय- तिल का दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। घर में मेहमनों का आना-जाना लगा रहेगा, जिस से पारिवारिक माहौल उल्लास से भरा रहेगा। कुछ दिनों से ख़राब चल रहे स्वास्थ्य में सुधार दिखाई देगा। घर में कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज़ रख कर भूल जायेंगे।
उपाय- हनुमान जी की आराधना करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। समाज सेवा और राजनीति के क्षेत्र में आपकी रूचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन आज खेल कूद में अधिक लगेगा। भूमि खरीदने का विचार बना सकते हैं। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा।
उपाय- हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News