आज का राशिफल 25 नवंबर, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Thursday, Nov 25, 2021 - 07:40 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। सरकारी कामों से लाभ मिलेगा। आज कार्यों में संतान का सहयोग मिलेगा। धन लाभ के योग बनते हैं। आप कुछ पैसा धार्मिक कार्यों में लगायेंगे। अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की आवश्यकता है।
उपाय-  गुड़ का दान मंदिर में करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज के दिन कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बिना मांगे किसी की मदद करेंगे तो आज खुद को किसी मुसीबत में फंसा लेंगे। माता की सेहत को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं। आज कोई बड़ा निवेश न करें।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। दिन खुशनुमा रहेगा। मन धार्मिक क्रियाकलापों में अधिक लगेगा। आलस्य त्याग कर खुद को स्वस्थ रखने के लिए आपको व्यायाम शुरू करना चाहिए। मोटापे के कारण आपको कोई बीमारी घेर सकती है।
उपाय- पीपल के वृक्ष की सेवा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। कोई करीबी मित्र आपके साथ विदेश यात्रा की योजना बनाएगा। अचानक बहुत दिनों से रुका धन वापस मिलने से मन को प्रसन्नता मिलेगी। ससुराल पक्ष की तरफ से उपहार मिलेगा। यात्रा सफल रहेगी।
उपाय- सरस्वती माता की आराधना करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज के दिन आप उर्जावान महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको आज अपने सहकर्मियों का नेतृत्व करने का मौका मिल सकता है। युवा अपने भविष्य को लेकर गंभीर दिखाई देंगे। कारोबार में नई निवेश की योजना बना सकते हैं।
उपाय- दुर्गा माता की आराधना करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। जीवनसाथी आज आपके व्यवहार से खुश होंगे। आप दोनों के संबंधों में मजबूती आयेगी। परिवार के साथ किसी समारोह में जाने का मौका मिलेगा। भौतिक वस्तुओं को खरीदने में पैसा खर्च करेंगे।
उपाय- इत्र लगायें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। परिवार के साथ किसी लम्बी यात्रा की योजना बना सकते हैं। नौकरी में स्थानांतरण के योग बनते हैं। बेकार के खर्चों को छोड़ कर बचत पर ध्यान देने की जरुरत है। आर्थिक स्थिति कुछ कमजोर हो सकती है।
उपाय- गणेश जी की आराधना करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना सकते हैं। कुछ रुके काम अपने आप बनते नज़र आयेंगे। वैवाहिक जीवन में कुछ समस्या आ सकती है इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। वाहन धीरे चलाएं।
उपाय- लोहा दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। जल्दबाज़ी में निवेश करने से बचें। आज का दिन कुछ खास लाभ को नहीं दर्शाता है। रोजमर्रा के कामों को पूरा करने के लिए आज अधिक प्रयास करने पड़ेंगे। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News