आज का राशिफल 19 नवंबर, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Friday, Nov 19, 2021 - 08:16 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। काम में की गयी नई शुरुआत आपको उन्नति दिलवायेगी। पुराने निवेश से आज लाभ मिलेगा। किसी सकारात्मक व्यक्ति के सम्पर्क में आने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे।
उपाय- पिता का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज का दिन लाभदायक रहेगा। आप का सरल स्वभाव आज आपको लाभ दिलवायेगा। व्यवसाय में कुछ जरुरी निर्णय लिए जा सकते हैं, समय आपके अनुकूल है। निजी कार्यों के लिए समय निकालना आपके लिए मुश्किल होगा।
उपाय- चांदी के गिलास में पानी पियें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। व्यापार में लिए गए सभी निर्णय आपके पक्ष में रहेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। वे अपने भविष्य को लेकर गंभीर नज़र आयेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह अच्छे से करेंगे।
उपाय- पीले रंग का रुमाल अपने पास रखें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। साझेदार के साथ कारोबार में चल रही कुछ जटिल समस्याओं का हल बातचीत से निकालेंगे। ससुराल की तरफ से कोई सुखद खबर मिल सकती है। अनियमित दिनचर्या आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करेगी।
उपाय-  नीले रंग के कपड़ों का परहेज करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। नौकरी में अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। वे आपकी बुद्धिमत्ता की प्रशंसा करेंगे। आपके चलते कामों में कोई करीबी मित्र अपनी टांग अड़ाने की कोशिश करेगा, जो आपको बिल्कुल पसंद नहीं आएगा।
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। युगल प्रेमियों के लिए आज का दिन थोड़ा मुश्किलों भरा रहेगा। बेकार के तर्क-वितर्क करने से उनके बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न होगी। शाम को जीवनसाथी के साथ खरीदारी करने जायेंगे।
उपाय- स्त्रियों का सम्मान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। निजी जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। सरकारी नौकरी कर रहे व्यक्तियों के लिए आज का दिन ख़ास रहेगा। आज पदोन्नति या वेतन में वृद्धि होने की सम्भावना है।
उपाय- कम्बल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मन किसी बात को लेकर विचलित रहेगा। किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर जल्दबाजी से निर्णय लेना परेशानी का सबब बन सकता है। पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, वाणी में नियंत्रण रखें।
उपाय- काले कपड़ों का दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। कुछ दिनों से शांत बैठे शत्रु दोबारा से सक्रिय होंगे पर आप सभी पर विजय प्राप्त करेंगे। संतान को खेल के क्षेत्र में कोई उपलब्धि मिलेगी। वाहन तेज चलाने की वजह से चालान कट सकता है।
उपाय-  शिवलिंग पर गुलाब के फूल अर्पित करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News