आज का राशिफल 14 अप्रैल, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Wednesday, Apr 14, 2021 - 07:22 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, जिनका आप बेहतर तरीके से निर्वाह करेंगे। व्यवसाय के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। व्यापार में निवेश करने के लिए आज का दिन अनुकूल है परन्तु घर के अनुभवी सदस्यों से विचार-विमर्श अवश्य कर लें।
उपाय- गुड़ मंदिर में दान करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आपके भावुक स्वभाव के कारण करीबी मित्र आपको धोखा दे सकते हैं, सावधान रहें। अपने द्वारा लिए गए निर्णयों पर विश्वास रखें। उलझे व्यावसायिक मुद्दे सुलझते नज़र आएंगे।
उपाय- रात्रि में दूध का सेवन न करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मन और दिमाग की लड़ाई में आज दिल की जीत होगी। परिवार में किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।
उपाय- सोना धारण करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखें अन्यथा आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। परिजनों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं को सांझा करेंगे।
उपाय- जौ जल में प्रवाह करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। नौकरी में अपनी मेहनत के कारण सहकर्मियों और अधिकारियों के बीच आकर्षण का केंद्र बनेंगे। अपनी मधुर वाणी से आप विपरीत परिस्थितयों को भी अपने पक्ष में बदल लेंगे। व्यापार में साझेदारी से लाभ मिलेगा।
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज भौतिक संसाधनों की प्राप्ति में पैसा व्यय करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित रहेंगे।
उपाय- देसी घी मंदिर में दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यं में रूचि बढ़ेगी। कुछ नये मित्र बनेंगे। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग कम मिलेगा जिस वजह से आज का लक्ष्य पूरा नहीं कर पाएंगे।
उपाय- कुत्तों को मीठी रोटी दें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। करीबी रिश्तेदार के द्वारा बोली गयी कोई बात आपको पसंद नहीं आएगी। किसी से भी बेकार के वाद-विवाद में न उलझें, छोटी सी बात बड़ी लड़ाई का रूप ले सकती है।
उपाय- सरसों के तेल का दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में किसी भी दस्तावेज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें। अचल संपत्ति खरीदने का विचार बनाएंगे। व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा।
उपाय- लाल गुलाब शिवलिंग पर चढ़ाएं।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News