आज का राशिफल 29, मई 2020- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Friday, May 29, 2020 - 07:26 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक 1

माह की 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 1 होता है। मूलांक 1 के स्वामी सूर्य देव हैं। साहसिक कामों से धन उपार्जन के योग हैं। सरकारी काम में अड़चनों का सामना करना पड़ेगा। आज शत्रुओं से सावधान रहें। झूठ न बोलें।
उपाय- सूर्य को जल दें।

मूलांक 2
माह की 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 2 होता है। मूलांक 2 के स्वामी चन्द्र देव हैं। किसी वित्तीय मुद्दे से संबंधित कुछ परेशानी हो सकती है। आज अपनी बुद्धि से स्थिति की सवेंदनशीलता को समझ कर कदम उठाएं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मन्दा रहेगा।
उपाय- नीले व हरे रंग का इस्तेमाल न करें।

मूलांक 3
माह की 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 3 होता है। मूलांक 3 के स्वामी बृहस्पति देव हैं | आज शत्रु परेशान करेंगे। भाइयों से किसी बात पर मन-मुटाव हो सकता है। विद्यार्थीयों को एकाग्रता बनाए रखने की जरूरत है।
उपाय- पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

मूलांक 4  
4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 4 है | मूलांक 4 के स्वामी राहु देव हैं | आपका अधिक बोलना, आज आपकी परेशानी का कारण बनेगा, वाणी पे संयम रखें। साहस की जगह बुद्धि से काम लेने का दिन है। कटु शब्दों के उपयोग से बचें।
उपाय- तुलसी के पौधे को जल दें।

मूलांक 5
5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 5 होता है। मूलांक 5 के स्वामी बुध देव हैं | आज के दिन भवनाओं व दिमाग के बीच में सामंजस्य स्थापित करके शुभ फल प्राप्त किए जा सकते हैं। वाणी में मधुरता अपनाएं व अधिक बोलने से बचें।
उपाय- किसी कन्या को भोजन करवाएं।

मूलांक 6
माह की 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 6 होता है। मूलांक 6 के स्वामी शुक्र देव हैं | ख़रीदारी पर जरूरत से ज्यादा ख़र्च करने से बचें। सास-बहू में अनबन की आशंका है। शिक्षा में मन कम लगेगा। दृढ़ इच्छाशक्ति व मन की एकाग्रता से विद्यार्थी पढ़ाई का लाभ पा सकेंगे।
उपाय- आज के दिन किसी नऐ काम की शुरुआत पानी पी कर करें।

मूलांक 7
माह की 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 7 होता है। मूलांक 7 के स्वामी केतु हैं। नौकरी-पेशे के जातको को आज संघर्ष का सामना करना पड़ेगा। आज शिक्षा प्राप्ति के लिए मेहनत अधिक करनी होगी। गुरुजनों से सलाह लेकर कार्य करें सफलता मिलेगी।
उपाय- पीले रंग का रुमाल अपने पास रखें।

मूलांक 8
माह की 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होता है। मूलांक 8 के स्वामी शनि देव हैं | किसी से ली गई सेवा की राशि का भुगतान बाकी है तो आज उसे अदा कर दें। आज पानी अधिक पिएं।
उपाय- किसी मजदूर को खाना खिलाएं।

मूलांक 9
माह की 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 9 होता है। मूलांक 9 के स्वामी मंगल देव हैं | किसी ट्रस्ट से जुड़े जातको के लिए दिन अच्छा है। छोटे भाई से किसी बात पर मतभेद सम्भव है, स्थिति को प्यार से सुलझाया जा सकता है। वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें।
उपाय- पिता की सेवा करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट - www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News