Anand Padmanabha Swamy Temple: केरल का चमत्कारी मंदिर जहां मगरमच्छ करता है भगवान की सेवा, खाता है सिर्फ प्रसाद

punjabkesari.in Sunday, Aug 24, 2025 - 07:00 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Kerala Temple: भारत में कई मंदिर अपनी रहस्यमयी मान्यताओं और चमत्कारों के लिए प्रसिद्ध हैं। ऐसा ही एक अद्भुत मंदिर केरल के कासरगोड जिले के अनंतपुर गांव में स्थित है, जिसे अनंतपुरा झील मंदिर कहा जाता है। यह मंदिर भगवान विष्णु के अनंत पद्मनाभस्वामी स्वरूप को समर्पित है और खास बात यह है कि यह एक झील के बीचों-बीच बना हुआ है। इस झील में एक दिव्य मगरमच्छ का वास है, जिसे मंदिर का रक्षक और देवता का दूत माना जाता है। भक्त भगवान की पूजा के बाद उसी मगरमच्छ को प्रसाद अर्पित करते हैं।

PunjabKesari Anand Padmanabha Swamy Temple

कहते हैं कि यह मगरमच्छ कभी किसी को हानि नहीं पहुंचाता। वर्षों तक यहां बबिया नाम का मगरमच्छ रहा, जिसने लगभग 70 साल मंदिर में शांतिपूर्वक बिताए। 2022 में बबिया का निधन हो गया, लेकिन कुछ समय बाद उसी झील में एक और मगरमच्छ दिखाई देने लगा, जिसे भी उसी तरह सम्मान और भक्ति के साथ देखा जा रहा है। यह मंदिर श्रद्धा, रहस्य और आस्था का अनोखा संगम है।

PunjabKesari Anand Padmanabha Swamy Temple

मंदिर को लेकर यह है मान्यता 
इस मंदिर से जुड़ी एक और रोचक मान्यता यह है कि इसकी झील में हमेशा एक मगरमच्छ मौजूद रहता है। मान्यता के अनुसार, यदि एक मगरमच्छ की मृत्यु हो जाती है, तो जल्द ही अपने आप दूसरा मगरमच्छ वहां प्रकट हो जाता है। यह रहस्य आज तक वैज्ञानिक रूप से समझा नहीं जा सका है कि आखिर ये मगरमच्छ आते कहां से हैं। आश्चर्य की बात यह है कि मंदिर के आसपास न तो कोई नदी है और न ही कोई दूसरा जलस्रोत, जहां मगरमच्छों का पाया जाना सामान्य हो। यही रहस्य इस मंदिर को और भी विशेष बनाता है।

PunjabKesari Anand Padmanabha Swamy Temple


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News