डॉ. आंबेडकर के जीवन से जुड़े पांच तीर्थ स्थलों की यात्रा को केवल ढिल्लों ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

punjabkesari.in Monday, Jun 15, 2026 - 10:26 AM (IST)

चंडीगढ़ (हरिश्चंद्र, गुलशन): भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर से संबंधित पांच तीर्थ स्थलों की यात्रा के लिए 3 वोल्वो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा श्रद्धालुओं को उन ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन कराएगी, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित किया और संवारा गया है।

ढिल्लों ने बताया कि 14 से 21 जून तक चलने वाली यह यात्रा बाबा साहेब डॉ. बी.आर. आंबेडकर के जीवन से जुड़े पांच प्रमुख तीर्थ स्थलों तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने न केवल इन तीर्थ स्थलों को हजारों करोड़ रुपए की लागत से विकसित किया है, बल्कि लोगों को इनके ऐतिहासिक एवं सामाजिक महत्व के प्रति जागरूक करने के लिए भी विशेष प्रयास किए हैं। यात्रा के दौरान श्रद्धालु महू (जन्मभूमि), दीक्षाभूमि नागपुर, चैत्यभूमि मुंबई, महापरिनिर्वाण स्थल दिल्ली तथा दिल्ली में स्थापित वर्चुअल शिक्षा भूमि (लंदन) के दर्शन करेंगे। 

ये सभी स्थल डॉ. बी.आर. आंबेडकर के जीवन, संघर्ष तथा सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान से जुड़े हुए हैं। भाजपा सरकार द्वारा इन स्मारकों के विकास और संरक्षण पर लगभग 2,000 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं, ताकि आने वाली पीढ़ियां बाबा साहेब के विचारों, आदर्शों और योगदान से प्रेरणा प्राप्त कर सकें। इस यात्रा में लगभग 150 श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व आई.ए.एस. अधिकारी एस.आर. लद्धड़ इस जत्थे का नेतृत्व करेंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News