अमरनाथ यात्रा सुचारू बनाने पर श्राइन बोर्ड का आभार: राजन कपूर

punjabkesari.in Saturday, Aug 29, 2026 - 11:17 AM (IST)

लुधियाना (विक्की शर्मा): श्री अमरनाथ यात्रा भंडारा ऑर्गेनाइजेशन (सायबो) के अध्यक्ष राजन कपूर ने श्री अमरनाथ यात्रा के सफल समापन पर श्री अमरनाथ जी यात्रा श्राइन बोर्ड का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस बार श्राइन बोर्ड की ओर से यात्रा को सुगम एवं सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए बेहतरीन प्रबंध किए गए।

राजन कपूर ने कहा कि श्राइन बोर्ड के अधिकारियों द्वारा किए गए बेहतर प्रबंधों तथा सायबो के साथ निरंतर तालमेल की बदौलत इस बार किसी भी लंगर कमेटी को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari