अमरनाथ यात्रा: अब तक 4.46 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा में दर्शन किए

punjabkesari.in Friday, Jul 31, 2026 - 07:02 AM (IST)

जम्मू (कमल): तीन जुलाई से जारी अमरनाथ यात्रा में अब तक 4,46,788 तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा में दर्शन कर लिए हैं। कुछ हिस्सों में बारिश के बावजूद 1,795 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था वीरवार सुबह जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से अमरनाथ गुफा के लिए रवाना हुआ।

उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम के बावजूद यात्रा निर्विघ्न जारी है। तीर्थयात्रियों का आना-जाना ऐसे समय में हो रहा है जब मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश की भविष्यवाणी की है। मौजूदा मौसम की स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग और ट्रैफिक पुलिस हैडक्वार्टर ने जम्मू-श्रीनगर नैशनल हाईवे का इस्तेमाल करने वाले तीर्थयात्रियों और मुसाफिरों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News