अमरनाथ यात्रा: केंद्र ने तैनात कीं सी.ए.पी.एफ. की 581 कंपनियां

punjabkesari.in Friday, May 30, 2025 - 07:09 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

जम्मू (कमल): 3 जुलाई को शुरू होने जा रही अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए गृह मंत्रालय ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सी.ए.पी.एफ.) की 581 कंपनियों की तैनाती को मंजूरी दी है। 

गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन और पुलिस को क्षेत्र में पहले से तैनात 156 सी.ए.पी.एफ. कंपनियों का उपयोग करने के लिए अधिकृत किया है। इनमें 91 सी.आर.पी.एफ., 30 एस.एस.बी., 15 सी.आई.एस.एफ., 13 बी.एस.एफ. और 7 आई.टी.बी.पी. इकाइयां शामिल हैं, जिनमें से प्रत्येक में लगभग 75 से 80 कर्मी हैं।

 गृह मंत्रालय 10 जून तक अतिरिक्त 425 कंपनियां भेजेगा जिसमें 130 बी.एस.एफ., 128 सी.आर.पी.एफ. (5 महिला इकाइयों सहित), 67 एस.एस.बी., 55 आई.टी.बी.पी. और 45 सी.आई.एस.एफ. कंपनियां शामिल होंगी। ये बल 9 अगस्त तक (यात्रा के समापन) ड्यूटी पर रहेंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News