Amarnath yatra 2026 news : बाबा बर्फानी के खुले द्वार, LG सिन्हा ने प्रथम पूजा कर किया यात्रा का शुभारंभ
punjabkesari.in Monday, Jun 29, 2026 - 03:25 PM (IST)
Amarnath yatra 2026 news : शिव भक्तों का लंबे समय का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 29 जून ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन अवसर पर पूरे विधि-विधान के साथ अमरनाथ गुफा में पहली आरती करके यात्रा का शुभरांभ कर दिया है। आज यानी 29 जून से देवों के देव महादेव के भक्तों के लिए अमरनाथ गुफा आधिकारिक तौर पर खोल दिए गए हैं। बाबा बर्फानी की पहली पूजा पूरे विधि-विधान के संपन्न होने के बाद अमरनाथ गुफा की पूरी घाटी पर हर-हर महादेव और बम बम भोले के जायकारों गूंज उठी।

खबरों के अनुसार, इस साल अमननाथ यात्रा पर देश-दुनिया से भारी संख्या में लोगों के आने का अनुमान लगाया जा रहा है। उपराज्यपाल ने बाबा बर्फानी की यात्रा पर आने वाले लोगों के लिए एक संदेश भी दिया है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की यात्रा को सुरक्षित, सुगम और यादगार बनाने के लिए 3 जुलाई से शुरू होने वाली यात्रा को सफल बनाने के लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन, श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड, सेना, पुलिस, सुरक्षा बल, स्थानीय समुदाय, सेवा प्रदाता और स्वयंसेवक पूरी भाव से अपना काम कर रहे हैं।

हर साल अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले ज्येष्ठ पूर्णिमा पर अमरनाथ की पवित्र गुफा की पहली पूजा की जाती है। यह पूजा सदियों से चली आ रही परंपरा का बहुत खास हिस्सा माना जाता है। इस प्रथम पूजा के बाद आधिकारिक तौर पर अमरनाथ यात्रा का शुभरांभ माना जाता है। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई को शुरू होकर 28 अगस्त रक्षाबंधन तक चलेगी। शिवभक्त पारंपरिक पहलगाम मार्ग और बालटाल मार्ग से बाबा अमरनाथ के दर्शन कर सकेंगे। श्राइन बोर्ड ने सभी तीर्थयात्रियों से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन करें, अपने पास अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र रखें और पहाड़ों पर मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए गर्म कपड़े साथ लाना न भूलें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
