Amarnath Yatra 2023: ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गूंजा जम्मू, दूसरे जत्थे में 4416 शिवभक्त रवाना
punjabkesari.in Sunday, Jul 02, 2023 - 08:34 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
जम्मू (संजीव): श्री अमरनाथ यात्रा के चलते ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से जम्मू गूंज उठा। शनिवार को जम्मू के भगवती नगर स्थित यात्री निवास से कड़ी सुरक्षा के बीच श्री अमरनाथ यात्रियों का दूसरा जत्था पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना हुआ। इस जत्थे में 4416 तीर्थ यात्री शामिल थे।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
कुल 186 वाहनों में रवाना तीर्थ यात्रियों में पहलगाम के लिए 2733 यात्री जिनमें 2173 पुरुष, 310 महिलाएं और एक बच्चे के अलावा 227 साधु, 22 साध्वियां शामिल थीं, को 94 वाहनों के काफिले में रवाना किया गया। वहीं, बालटाल मार्ग के लिए 1683 शिवभक्त 92 वाहनों के काफिले में रवाना किए गए।
इनमें 1314 पुरुष, 336 महिलाएं, 14 बच्चे, 44 साधु और 5 साध्वियां शामिल थीं। आगामी दिनों में जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी भी यात्री निवास में अपने कलाकारों के माध्यम से माहौल को शिवमय बनाने की योजना बना रही हैं।

