Ayodhya Ram Mandir News : राम मंदिर में निकली पालकी यात्रा, हुआ हवन

punjabkesari.in Sunday, Dec 28, 2025 - 08:26 AM (IST)

अयोध्या (एजैंसी): अयोध्या स्थित राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर पूजा अनुष्ठान शनिवार को शुरू हो गए। प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ का मुख्य कार्यक्रम 31 दिसम्बर को होगा, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि होंगे। 

ये अनुष्ठान श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के सदस्य स्वामी विश्वप्रसन्न तीर्थ के नेतृत्व में बेंगलुरु विद्यापीठ से आए 15 वैदिक विद्वानों की उपस्थिति में किए जा रहे हैं। शनिवार को एक कवच की स्थापना की गई और हवन किया गया। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News