Akshaya Tritiya Shopping: नहीं खरीद पा रहे अक्षय तृतीया पर सोना, घर लाएं ये चीजें बढ़ेगी धन-संपत्ति और होगी हर मुराद पूरी
punjabkesari.in Wednesday, Apr 23, 2025 - 10:29 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Akshaya Tritiya 2025 Shopping: अक्षय तृतीया को शुभ दिन के साथ-साथ स्वयं सिद्ध मुहूर्त भी माना जाता है। इस साल अक्षय तृतीया 30 अप्रैल, 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन को दीपावली और धनतेरस की तरह ही बहुत शुभ माना जाता है। अक्षय तृतीया के दिन मांगलिक कार्य जैसे विवाह, गृह प्रवेश, नया बिजनेस शुरू करना आदि कार्य आरंभ करना बहुत शुभ फलदायी माना जाता है। इस दिन लोग धन की देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है। अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदने का विधान है। मान्यता है कि इस दिन सोना खरीदने से पूरे साल घर में सुख-समृद्धि और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। अगर आप सोना नहीं खरीद सकते हैं तो अक्षय तृतीया के दिन कुछ अन्य चीजों की खरीदारी भी कर सकते हैं।
Silver चांदी
जो लोग अक्षय तृतीया के दिन सोना नहीं खरीद पा रहे हैं, तो चांदी की खरीदारी कर सकते हैं। सोने की तरह ही चांदी को भी शुभ धातु माना जाता है। जो लोग इस दिन सोना नहीं खरीद सकते, वह चांदी के सिक्के या चांदी की कोई वस्तु खरीद सकते हैं।
Brass or copper vessel पीतल या तांबे का बर्तन
अक्षय तृतीया के दिन पीतल या तांबे के बर्तन खरीद कर घर ला सकते हैं। इस दिन तांबे के बर्तन खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
Barley जौ
जौ खरीद कर भी पुण्य हासिल किया जा सकता है। यह बहुत शुभ और फलदायी माना जाता है। जौ खरीदने से घर में बरकत होती है और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
Kaudi कौड़ी
अक्षय तृतीया के दिन कौड़ी खरीदना बहुत शुभ और फलदायक माना जाता है। देवी लक्ष्मी को कौड़ी बहुत ही प्रिय है। माना जाता है कि इस दिन कौड़ी खरीद कर माता लक्ष्मी को अर्पित करने से घर में सुख-समृद्धि और धन में वृद्धि होती है।
Clay pitcher मिट्टी का घड़ा
अक्षय तृतीया के दिन सोने नहीं खरीद पा रहे हैं, तो इस खास दिन पर मिट्टी का पात्र जैसे घड़ा, दीपक आदि चीजों को घर लाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से जीवन में आने वाली हर परेशानी से छुटकारा मिलता है। साथ ही पैसों की तंगी नहीं रहती।