Akshay Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर करें ये गुप्त दान, दूर होंगी आर्थिक बाधाएं और बढ़ेगा धन-लाभ
punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2026 - 07:29 AM (IST)
Akshay Tritiya 2026: अक्षय तृतीया का पावन पर्व इस वर्ष 19 अप्रैल 2026 को मनाया जाएगा। वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को आने वाला यह दिन सनातन धर्म में अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है। इस दिन किए गए पूजा-पाठ और दान का फल अक्षय (कभी समाप्त न होने वाला) माना जाता है।

क्यों खास है अक्षय तृतीया?
इस दिन माता लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है। सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। इसे अबूझ मुहूर्त कहा जाता है, कोई भी शुभ कार्य बिना मुहूर्त देखे किया जा सकता है। धन, समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक है अक्षय तृतीया। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन गुप्त दान करने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।






